अब बीजेपी पर निशाना तो पहले सेना पर विवादित कमेंट, स्वरा भास्कर के ऐसे 5 बयान जिसके बाद हुईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक्त भी कुछ ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या पर खुशियां मना रहे थे आज वो सत्ता में हैं। क्या उन सभी लोगों को जेल में डाल देना चाहिए? नहीं ना... क्योंकि ऐसा मुमकिन नहीं है। इस बयान के बाद हर तरफ स्वरा को ट्रोल किया गया।
इंडियन आर्मी को लेकर दिया विवादित बयान
हाल ही में स्वरा भास्कर ने ट्वीटर पर एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए हैं। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया। स्वरा के इन ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई की भी जिक्र था। मेजर लीतुल गोगोई को इस तरह से नाम लेना यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
इससे पहले स्वरा ने प्रधानमंत्री बनने की ख्वाईश जाहिर की थी जिससे लोगों ने खूब ट्रोल किया था। दरअसल कुछ दिनों पहले ट्विटर पर #SwaraMustResign हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। इस हैशटैग में लोग स्वरा को सरकार के वादे और इरादों के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। वजह थी हर मामले में बेबाकी से राय रखने वाली स्वरा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर कुछ नहीं कहा था।
मास्टरबेशन वाले सीन पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर
'वीरे दी वेडिंग' में एक सीन है जिसमें स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती नजर आती हैं। इस सीन को लेकर स्वरा को खूब ट्रोल किया गया था। जिसके बाद स्वरा ने ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए लिखा था- ऐसा लगता है कि IT सेल ने टिकटें स्पॉन्सर कर दी हैं, या फिर ट्वीट्स को तो पक्का।