{"_id":"6042158f8ebc3edb5464656a","slug":"swara-bhaskar-admired-rahul-gandhi-said-he-wins-heart-by-sharing-his-video-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी-अनुराग की तारीफ के बाद स्वरा भास्कर ने पढ़े राहुल गांधी की तारीफों के कसीदे, बोलीं- ये आदमी दिल जीत लेता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी-अनुराग की तारीफ के बाद स्वरा भास्कर ने पढ़े राहुल गांधी की तारीफों के कसीदे, बोलीं- ये आदमी दिल जीत लेता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी, स्वरा भास्कर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफों के कसीदे पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कांग्रेस के बारे में और आज की राजनीति के परिपेक्ष्य में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 6
राहुल गांधी स्वरा भास्कर
- फोटो : Social media
स्वरा भास्कर ने लिखा है ‘अंधे भक्तों और संघियों की नफरती सोच लाख इस आदमी को बदनाम करने की कोशिश करे, गाली दे, लांछन लगाये… पर इस आदमी की अच्छाई बार-बार सामने आकर खड़ी हो जाती है… और दिल जीत लेती है… राहुल गांधी के धैर्य, ईमान, अच्छाई और इंसानियत के लिए इज्जत है। आपको और शक्ति मिले’।
3 of 6
स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाइउंट के जरिए खासकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने विचार साझा करती रहती हैं। हालांकि ताजा मामले में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के पक्ष में बोलने पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
swara bhaskar
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा था ‘प्रशंसा ट्वीट तापसी के लिए जो साहस और दृढ़ता वाली एक शानदार लड़की है, जो आजकल मिलना मुश्किल है। मजबूरी से खड़ी रहो योद्धा’। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप के समर्थन में भी ट्वीट किया था, जिसके बाद वे ट्रोल हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Swara Bhaskar
वहीं, बात करें राहुल गांधी के बारे में तो स्वरा का ये ट्वीट या तारीफ कोई नई नहीं है। बल्कि वह कई बार ऐसे ट्वीट कर चुकी हैं। आपको याद होगा जब राहुल गांधी ने पुडुचेरी में प्रचार के दौरान एक कॉलेज में स्टूडेंट से उन्हें सर बुलाने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा था मेरा नाम राहुल है। सर आप अपने शिक्षकों को बुलाएं मुझे तो राहुल ही पुकारें। स्टूडेंट के अन्ना (भाई) कहने की इजाजत मांगने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी थी। इसपर भी स्वरा ने उनकी खूब तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।