फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर के 4 विवादित बयान, कभी सेना पर तंज तो बोल्ड सीन पर हुईं ट्रोल

Tue, 09 Apr 2019 12:36 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar birthday special 4 controversial statement
Swara Bhaskar - फोटो : file photo

विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) का 9 अप्रैल को जन्मदिन है। स्वरा जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतना ही विवादों से गहरा नाता रहा है। हर मामले पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। अपने एक्टिंग के बल पर स्वरा कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको स्वरा के वह 4 बयान बताते हैं जो सबसे ज्यादा विवादित रहे। 

Swara Bhaskar birthday special 4 controversial statement
Swara Bhaskar - फोटो : file photo

स्वरा ने सेना पर भी विवादित बयान दिया था। कुछ वक्त पहले स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई और मुद्दो पर हैशटैग के साथ ट्वीट किया था। इन मुद्दों में मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों को हाइलाइट किया। स्वरा ने हर मुद्दे को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था। स्वरा ने भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला था। इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी ट्वीट में किया। 
 



 

Swara Bhaskar birthday special 4 controversial statement
Veere Di Wedding - फोटो : file photo

'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में बोल्ड सीन देने के बाद स्वरा ने विवादित बयान दिया था। स्वरा ने कहा था- ‘वीरे दी वेडिंग’ में बोल्ड सीन के लिए उन्हें ट्रोल किया जायेगा लेकिन उन्हें यह भी लगा कि इससे महिलाओं की यौन इच्छाओं के बारे में विमर्श शुरू होगा। यह विषय भारतीय समाज और फिल्मों में अछूत माना जाता है। मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। इस सीन से लोगों को धक्का लगेगा। कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे। मैं कुछ मामलों में काफी उदार विचार रखती हूं, राजनीतिक मामलों पर अपने विचार रखती हूं, इसलिए लोग मुझ पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar birthday special 4 controversial statement
Swara Bhaskar - फोटो : file photo

फिल्म 'पद्मावत' में जौहर वाले सीन को लेकर भी स्वरा काफी ट्रोल हुईं। स्वरा ने इस सीन को लेकर खुला खत लिखा था। स्वरा ने अपने खत में कहा था - 'क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या उसके आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।'

विज्ञापन
Swara Bhaskar birthday special 4 controversial statement
swara bhaskar - फोटो : file photo

स्वरा भास्कर ने भाजपा पर भी निशाना साधा था। स्वरा भास्कर ने कहा था- 'इस देश में महात्मा गांधी जैसे एक महान शख्स की हत्या हुई, उस वक्त भी कई सारे लोग थे, जो उनकी हत्या का जश्न मना रहे थे, मगर आज वह सत्ता में हैं, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे। नहीं, न? इसका जवाब है नहीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed