{"_id":"64313d7e3c1dfb4cf901cc4c","slug":"swara-bhaskar-birthday-special-know-unknown-facts-about-actress-life-career-marriage-and-net-worth-2023-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swara Bhaskar: मुंबई से लेकर दिल्ली तक खरीद रखे हैं स्वरा ने आशियाने, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhaskar: मुंबई से लेकर दिल्ली तक खरीद रखे हैं स्वरा ने आशियाने, इतनी संपत्ति की हैं मालकिन
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं। स्वरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने विचार के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन जाती हैं और उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। इंटरनेट पर कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली स्वरा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
2 of 5
सी उदय भास्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री स्वरा एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री के पिता नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। अभिनेत्री अपने पिता के बेहद करीब हैं। स्वरा का फहाद संग शादी के फैसले को सबसे पहले उनके पिता ने ही अपना समर्थन किया था। यही नहीं, उनके पिता अपनी बेटी को हर परिस्थिति में लगातार सपोर्ट करते हैं।
3 of 5
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
- फोटो : Social media
स्वरा ने हाल ही में, समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है। अभिनेत्री बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें असल पहचान कंगना रणौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ से मिली थी। स्वरा देश के राजनीतिक मसलों पर भी खुलकर बयानबाजी करती हैं। हालांकि, आप सभी इस बात को जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर अभिनेत्री की कमाई कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें स्वरा के नेटवर्थ की तो फिल्मों और विज्ञापनों के भी माध्यम से स्वरा करोड़ों की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वरा की नेट वर्थ साल 2023 में लगभग 5 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये में यह 35 करोड़ के बराबर होती है। एक फिल्म के लिए स्वरा कम से कम चार से करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। स्वरा की कमाई का माध्यम फिल्मों के अलावा कई चर्चित ब्रांड का विज्ञापन भी है।
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि स्वरा तनिष्क, फॉर्च्यून ऑयल, आयोडेक्स जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ एड कर चुकी हैं। बात करें स्वरा के संपत्ति की तो अभिनेत्री का दिल्ली में एक घर है, जहां उनका परिवार रहता है। इसके अलावा स्वरा का एक मुंबई में भी घर है। खबरों की मानें तो स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार भी है। इसके अलावा स्वरा के पास कई सारी गाड़ियां का कलेक्शन भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।