सब्सक्राइब करें

Swara Bhasker: रिसेप्शन में पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगे में सजी नजर आईं स्वरा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 20 Mar 2023 11:15 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar Brutally trolled after wearing Pakistani Lehenga on her wedding reception with Fahad Ahmed
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने महीने भर से जोर पकड़ रखा था। हाल ही में, स्वरा की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने माता-पिता से दूर होने पर फूट फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही थीं। अब स्वरा के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें स्वरा की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Trending Videos
Swara Bhaskar Brutally trolled after wearing Pakistani Lehenga on her wedding reception with Fahad Ahmed
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

स्वरा ने दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद सीधे बरेली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया है। इस दौरान स्वरा के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। स्वरा दिल्ली से सीधे बरेली पहुंचीं। बरेली के होटल में आराम करने के बाद उन्हें उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बखूबी तैयार किया। स्वरा और फहाद ने कोर्ट मैरिज करने के बाद एक बार फिर अपनी शादी बड़े धूमधाम से की।

Deepak Tijori: दीपक की 'तिजोरी' में लगी सेंध, एक्टर ने इस सहनिर्माता पर लगाया 2.6 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar Brutally trolled after wearing Pakistani Lehenga on her wedding reception with Fahad Ahmed
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में स्वरा ने अपने रिसेप्शन में एक पाकिस्तानी डिजाइनर का बेज लहंगा पहना और एक बड़ी नोज रिंग और माथा पट्टी वियर किया था, जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके शौहर फहाद ने एक सफेद शेरवानी और सफेद और सुनहरे दुपट्टे के साथ एक गोल्डन कलर का कुर्ता पहना था। एक-दूसरे के साथ दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। 
 

Many congratulations, Fahad bhai and Swara Ji

Wishing you a blessed and happy life ahead. pic.twitter.com/apHXfXts0f

— Suhaib Ansari (Mannu) (@Suhaibansarii) March 19, 2023

 

Swara Bhaskar Brutally trolled after wearing Pakistani Lehenga on her wedding reception with Fahad Ahmed
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media

स्वरा ने हाल में, अपने रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें साझा की और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेज लहंगे में अपने फोटोशूट की एक फोटो भी शेयर की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘इस लहंगे को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। आप का बहुत-बहुत धन्यवाद की आपने इसे सरहद उस पार से मुझे भेजा है। इस खूबसूरत लहंगे को मेरे लिए बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद स्वरा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।’


Swara Bhasker: रिसेप्शन में पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगा पहनने पर ट्रोल हुईं स्वरा, लोग बोले- कुछ अच्छा नहीं मिला

विज्ञापन
Swara Bhaskar Brutally trolled after wearing Pakistani Lehenga on her wedding reception with Fahad Ahmed
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media

स्वरा के रिसेप्शन वाले लहंगे को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अपने देश में लहंगे की कमी हो गई थी क्या, जो सरहद के उस पार से मंगवानी पड़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम और क्या- क्या करने वाली हो आप।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाई गजब, लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए क्या-क्या करते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed