फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: क्या सुलझ गई कंगना-स्वरा की कैट फाइट! जहां चार यार की एक्ट्रेस ने कही क्वीन को लेकर यह बड़ी बात

Tue, 13 Sep 2022 10:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar Called Kangana Ranaut a frank girl in a recent interview after so many years of cat fight
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत और स्वरा भास्कर दोनों ही अक्सर अपने-अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रहती हैं। इतना ही नहीं दोनों ही अभिनेत्रियां आए दिन अपने इन्हीं बयानों के चलते सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। 'तनु वेड्स मनु' में साथ काम कर चुकीं स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच हुई लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन हाल ही में स्वरा ने अपनी कैट फाइट को भुलाकर कंगना के लिए कुछ ऐसा कह डाला है, जिसे सुन कोई भी हैरान रह जाएगा।   

Swara Bhaskar Called Kangana Ranaut a frank girl in a recent interview after so many years of cat fight
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

कंगना और स्वरा की कैट फाइट 
‘तनु वेड्स मनु‘ के दोनों पार्ट्स में काम कर चुकीं स्वरा भास्कर और कंगना रणौत के बीच साल 2020 में खूब लड़ाई हुई थी। दरअसल, कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में स्वरा और तापसी को आउटसाइडर्स और बी ग्रेड एक्ट्रेस बोल दिया था, जिसपर दोनों में सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई थी। हालांकि अब स्वरा का कहना है कि उन्हें कंगना से कोई समस्या नहीं है। वह एक ‘फ्रैंक गर्ल' हैं। स्वरा ने यह भी कहा कि उन्हें अपने विचारों को जाहिर करने का अधिकार है। इतना ही नहीं स्वरा ने कंगना के कमेंट को तारीफ बताया। हाल ही के एक इंटरव्यू में स्वरा ने कंगना की खुलकर तारीफ की है।    

Swara Bhaskar Called Kangana Ranaut a frank girl in a recent interview after so many years of cat fight
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत में स्वरा भास्कर कहती हैं, ‘कंगना एक फ्रैंक गर्ल है, मैं भी फ्रैंक लड़की हूं, तो हमने बात कर ली। वह अपने विचारों को जाहिर करती हैं, मैं अपने जाहिर करती हूं। यह ठीक है और अच्छा भी है। मैं कंगना जी जैसी हूं तो जैसे ही उन्होंने मुझे और तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा तो यह बात करने के लिए एक इंविटेशन था।‘ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar Called Kangana Ranaut a frank girl in a recent interview after so many years of cat fight
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया वालों के कंगना के कमेंट्स पर फिर से सवाल पूछने पर स्वरा ने कहा, ‘यह ठीक है, यहां लोकतंत्र है और लोगों को यह कहने का अधिकार भी है कि वह क्या चाहते हैं। मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरा सिंपल लॉजिक है कि अगर आप बात कर रहे हैं तो मैं भी बात करूंगी।' गौरतलब है कि स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जहां चार यार‘ के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed