बॉलीवुड में अपने तीखे और बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर इनकी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार अभिनेत्री अपने इन्हीं बयानों के कारण विवादों में भी घिर जाती हैं। लेकिन इस बार स्वरा ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देख सभी हैरान थे। दरअसल, हर समय स्टार्स के आगे-पीछे घूमने वाले पैपराजी के लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन पैपराजी की दिवाली भी यादगार बन गई होगी। सोशल मीडिया पर उनकी यह बात खूब वायरल हो रही है।
Swara Bhaskar: दिवाली पर पैपराजी को काम करता देख भावुक हुईं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर लिखा प्यार भरा नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा भास्कर ने हाल ही में पैपराजी के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर त्योहारों के दौरान एक साथ पार्टी करने वाली हस्तियों के लिए एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे स्टार्स पार्टीज करते हैं। जबकि पैपराजी बस उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए इधर-उधर भागते रहते हैं। स्वरा ने यह भी नोट किया कि फोटोग्राफर एक 'अजीब और कठोर इको-सिस्टम' में काम करते हैं, जिसमें वे लोग त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर समय बिताते हैं। ताकि वे लोग अलग-अलग जगहों पर होने वाली दिवाली पार्टीज में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें क्लिक कर सकें।
Salman Khan: डेंगू से पूरी तरह ठीक हुए सलमान खान, एक बार फिर बिग बॉस शो होस्ट करते आएंगे नजर
दिवाली के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्वरा भास्कर ने खुद की एक पैपराजी द्वारा खींची गई तस्वीर साझा की थी, और लिखा था, 'सेलिब्रिटी होने एक अजीब चीज है और यह होने कई चीजों और कई लोगों पर निर्भर करता है ... ऐसा ही एक ग्रुप पैपराजी है। मुझे अक्सर गिलानी होता है कि जैसे हम अपने परिवार और दोस्तों में त्योहार मनाते हैं, क्या कभी भी पैपराजी को अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलता है।'
Ranveer Singh: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणवीर ने फहराया भारत का परचम, माराकेच फिल्म फेस्टिवल में होंगे सम्मानित
स्वरा ने यह भी कहा कि आज सेलेब्स बिना पैपराजी के फोटो खिंचवाए सेलेब्स नहीं होते। अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'मेरा मतलब है कि मुझे पता है कि यह एक काम है जो वे लोग कर रहे हैं, लेकिन फिर भी। यह सच में एक अजीब और कठोर इको-सिस्टम है ... और हम सभी इसका हिस्सा हैं! वैसे भी, अच्छे पुराने पैपराजी को दीपावली की शुभकामनाएं! आप नहीं होते तो हम नहीं होते! शुभ दीवाली!'
कॉमिक बुक अवतार में आएंगे कटरीना, सिद्धांत और ईशान, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने चाचा चौधरी से मिलाया हाथ