{"_id":"5d5037ef8ebc3e6cff02e78a","slug":"swara-bhaskar-reveal-shah-rukh-khan-vanity-van-bathroom-is-almost-as-big-as-a-normal-1-bhk-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की वैनिटी वैन देख हैरान हुईं ये अभिनेत्री, बताया 1 BHK जितना बड़ा है केवल बाथरूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की वैनिटी वैन देख हैरान हुईं ये अभिनेत्री, बताया 1 BHK जितना बड़ा है केवल बाथरूम
Sun, 11 Aug 2019 09:18 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
shah rukh's vanity van
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई सितारे अपने आलीशान घर के अलावा वैनिटी वैन को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे कई सितारे हैं जिनकी वैनिटी वैन हमेशा से चर्चा का विषय रही हैं। साथ इन सितारों की इस वैन की लेकर मीडिया में हमेशा से तरह-तरह की खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं। वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की वैनिटी वैन इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
स्वरा भास्कर
- फोटो : file photo
शाहरुख खान की वैनिटी वैन को लेकर इस बार किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बड़ा खुलासा किया है। उनका ये खुलासा शाहरुख खान के फैंस को भी हैरान कर सकता है। दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की वैनिटी वैन की जमकर तारीफ की है। साथ ही उनकी वैन को बेहद खूबसूरत बताया है।
sharukh's vanity van
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट देसी मार्टिनी के अनुसार इंटरव्यू में जब स्वरा भास्कर के कलाकारों की वैनिटी वैन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की वैनिटी वैन बहुत बड़ी और बेहद खूबसूरत है। शाहरुख खान की वैनिटी वैन का बाथरूम 1 बीएचके जितना बड़ा है। इसके अलावा स्वरा ने खुलासा किया कि शाहरुख खान को खबर देखना काफी पसंद है और दुनिया में चल रही खबरों से खुद को हमेशा अपडेट रखते हैं।
पढ़ें: सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में अमिताभ-लता, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने भी जताया दुख
पढ़ें: सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में अमिताभ-लता, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने भी जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी पोस्ट की वजह से वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म की नाम 'शीर कोरमा' है। उनकी ये फिल्म एलजीबीटीक्यू समुदाय पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Shah rukh Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं बात करें शाहरुख खान की तो हाल ही में उनको मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए एक्सीलेंस इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्देशक ओनीर और फिल्म सिम्बा को पीपल्स च्वाइस अवार्ड मिला, वहीं निर्माता निर्देशक करण जौहर को भी उनकी फिल्म कुछ कुछ होता के बीस साल पूरे होने पर पुरस्कार मिला।