{"_id":"5a8129fd4f1c1bf17b8b6c09","slug":"swara-bhaskar-says-she-loves-deepika-padukone-and-wanted-to-play-khilji-in-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर ने खुद बताई भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह, बोलीं-आई लव दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर ने खुद बताई भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह, बोलीं-आई लव दीपिका
Mon, 12 Feb 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर आजकल फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह से चर्चा में हैं। इस लेटर को लेकर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है कि स्वरा जहां जाती हैं, वहां उनसे इस बारे में पूछ ही लिया जाता है। हाल ही में स्वरा ने एक टीवी शो में शिरकत की।
2 of 4
टीवी शो में स्वरा से पद्मावत के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा, 'आई लव दीपिका, मैं फिल्म में खिलजी का रोल करना चाहती थी लेकिन मिला नहीं । मैं दीपिका को जौहर करते हुए नहीं देख सकी। बता दें कि स्वरा ने यह बात मजाक में कही थी।
3 of 4
स्वरा ने यह भी कहा कि लाइम लाइट में रहने के लिए वे कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी नहीं करतीं। उन्होंने इसी मकसद से ओपन लेटर लिखने की बात से साफ इंकार कर दिया। अपने लेटर में एक्ट्रेस स्वरा ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी। जिसका कई सेलिब्रिटी ने जमकर विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके बाद स्वरा ने IANS एजेंसी से बात करते हुए कहा था- 'मैंने अपने खत में जो भी लिखा था उस पर अब भी सौ फीसदी कायम हूं।' स्वरा के इस खत का भंसाली के साथ-साथ दीपिका पादुकोण ने करारा जवाब दिया था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति, विवेक अग्निहोत्री और रवीना टंडन जैसे सेलेब्स ने भी स्वरा के बयान की निंदा की थी। कुछ ने इसे लाइम लाइट पाने का प्लान बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।