चुनावी माहौल में स्वरा भास्कर राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अपने विचारों को बेबाक तरीके से सोशल मीडिया पर बयां कर रही हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन इन सबकी परवाह किए बगैर स्वरा खुलकर कईयों पर निशाना साध रही हैं।
स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना, हेमंत करकरे पर दिए बयान को बताया शर्मनाक
प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिलने पर स्वरा भास्कर ने भाजपा पर निशाना साधा था। अब प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह की बयानबाजी की है एक बार फिर स्वरा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे की मौत को उनके कर्मों की सजा बताया। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप देने के कारण हुई थी क्योंकि करकरे ने उन्हें कई वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। प्रज्ञा ठाकुर को यह प्रताड़ना उन्हें तब दी गई थी जब मालेगांव ब्लास्ट के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
स्वरा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को मेंशन करते हुए लिखा कि, 'निश्चित रूप से इससे बेहुदा कुछ नहीं हो सकता। भाजपा के बाकी नेता आतंकी हमलों की आरोपी की बातें सुनकर ताली बजा रहे थे। ये शर्मनाक है। जबकि वो झूठ बोल रही हैं और हमारे आदर्श एक शहीद अधिकारी का अपमान कर रही हैं। क्या यही देशभक्ति है?'
Absolutely disgusting! Watch all these BJP men sitting behind this terror accused bigot clapping shamelessly, while she lies & insults the memory of one of the most heroic of our officers who was martyred protecting this country. @BJP4India wow! Such a display of patriotism 🙌🏾 https://t.co/kUGY0eV4pk
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 19, 2019
इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साध्वी प्रज्ञा को लेकर तंज कसा था। समाचार एजेंसी एएनआई के प्रज्ञा ठाकुर से बातचीत वाले एक अन्य ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा, 'मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की हमारी शानदार सूची के अलावा एक संभावित आतंकवादी... मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा.. भाजपा नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में बिल्कुल नग्न है।'
