फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर का ट्विटर अकाउंट गायब, इंडियन आर्मी को लेकर दिया था विवादित बयान

Sat, 18 Aug 2018 01:29 PM IST
Prateek Ranjan एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Sat, 18 Aug 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar twitter account disappears
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी अदाकारी के कारण लोगों के दिलों में एक खास जगह बनायी है लेकिन वह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों को निशाना बनाकर ट्रोल हुई स्वरा का ट्विटर अकाउंट गायब हो गया है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि स्वरा ने अपना अकाउंट खुद डिलीट किया है या फिर ट्विटर ने इसे सस्पेंड किया है।
swara bhaskar twitter account disappears
Swara Bhaskar
स्वरा ने इससे पहले एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए थे। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया था। इन गंभीर मुद्दों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics और #SadhguruSays हैशटेग का सहारा लिया।

swara bhaskar twitter account disappears
स्वरा भास्कर - फोटो : SELF

स्वरा के इन ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई की भी जिक्र था। मेजर लीतुल गोगोई को इस तरह से नाम लेना यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। 2017 में कश्मीर के उपचुनाव में पत्थरबाजों से बचाने के जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेजर लीतुल गोगोई ने एक आम नागरिक को आर्मी की जीप के बोनट पर बांधकर दर्जनों गांवों में घुमाया था। गोगोई के इस काम की उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar twitter account disappears
स्वरा भास्कर

इतना ही नहीं अभी कुछ दिन पहले ही स्वरा प्रधानमंत्री बनने की वजह से ट्रोल हो रही थीं। यूजर्स उनसे इस्तीफा भी मांग रहे थे। #SwaraMustResign हैशटैग में लोग स्वरा को सरकार के वादे और इरादों के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। वजह थी कि हर मामले में बेबाकी से राय रखने वाली स्वरा न मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर कुछ नहीं कहा था।

विज्ञापन
swara bhaskar twitter account disappears
स्वरा भास्कर
आपको बता दें, स्वरा भास्कर आखिरी बार 'वीदे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्वरा के साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार में थी। यह फिल्म लड़कियों की दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed