फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू फीस विवाद पर ट्वीट कर ट्रोल हुई ये अभिनेत्री, यूजर बोला- 'ज्ञान न बांटें..'

Sat, 16 Nov 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 16 Nov 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker gets troll on her tweet for jawaharlal nehru university fees issue
swara bhasker

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है। स्वरा का ये ट्वीट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  से जुड़ा है। इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Swara Bhasker gets troll on her tweet for jawaharlal nehru university fees issue
swara bhasker

दरअसल  कुछ वक्त पहले तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़े हुए था। फीस को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उसके बाद आखिरकार जेएनयू में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में कटौती की गई थी। ऐसे में इस मामले पर अब स्वरा ने ट्वीट किया है।

Swara Bhasker gets troll on her tweet for jawaharlal nehru university fees issue
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जेएनयू उन छात्रों के जीवन को बदलता है, जो परिस्ठितियों से जूझ कर यहां आते हैं। जेएनयू इसलिए खास है, क्योंकि ये शिक्षा को केवल उन गिने-चुने लोगों का अधिकार नहीं समझता। बल्कि ये हर किसी का जन्मसिद्ध अधिकार है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker gets troll on her tweet for jawaharlal nehru university fees issue
swara bhaskar - फोटो : social media

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट से जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सहमत हैं तो वहीं कुछ उनको ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट में एक फोटो पोस्ट किया जिसपर लिखा था- कृपया यहां ज्ञान न बांटें, यहां पर सभी ज्ञानी हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा- स्वरा आंटी को राम-राम।
 



 

विज्ञापन
Swara Bhasker gets troll on her tweet for jawaharlal nehru university fees issue
swara bhaskar - फोटो : social media

बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक चार के बच्चे को गाली देने के लिए सोशल मीडिया पर स्वरा ट्रोल हो रही थीं। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'बचपन की सबसे बड़ी लर्निंग। मां कहती थीं गाली देना बुरी बात! अब समझ में आया! सभी बच्चों को प्यार और सम्मान! आप बड़े हों और जरूरत से ज्यादा च... वयस्क न बनें, मेरा मतलब है चतुर, आपने क्या सोचा? प्यारे ट्रोल्स, यह भी जोक था!'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed