फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस के खिलाफ बोलकर ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर बोले- 'पहले अराजकता फैलाओ फिर...'

Mon, 16 Dec 2019 06:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 16 Dec 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Says Absolutely shameful conduct by  Delhi Police Gets Trolled
Swara Bhasker, Delhi Police - फोटो : Twitter

नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई के आरोप लगाए गए हैं। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया है।



Swara Bhasker Says Absolutely shameful conduct by  Delhi Police Gets Trolled
swara bhasker

स्वरा ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा- दिल्ली पुलिस आपका ये शर्मनाक कृत्य है। स्वरा ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया उसमें लिखा हुआ था- ये हैं दिल्ली पुलिस के मर्द पुलिस वाले! आपको सैल्यूट है। सैल्यूट करने का #emoji नहीं मिल रहा।

 

 

Swara Bhasker Says Absolutely shameful conduct by  Delhi Police Gets Trolled
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

स्वरा के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कुछ ने उन्हें ट्रोल किया तो किसी ने उनके ट्वीट को सही बताया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- इस देश में दंगे फैलाने के लिए तुम जैसे लोग जिम्मेदार हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Says Absolutely shameful conduct by  Delhi Police Gets Trolled
swara bhaskar

एक अन्य ने लिखा- आप बंगाल पर चुप चाप तमाशा देख रही थीं। वो पत्थर मार रहे थे। ट्रेन को आग लगा रहे थे। सरकार संसाधन तोड़ रहे थे। स्टेशन की चीजें तोड़ रहे थे। तब आप कुछ नहीं बोलीं जैसे ही इन लोगों की पिटाई हुई आपको बुरा लगने लगा। मानसिकता कैसी है आपकी।
 

विज्ञापन
Swara Bhasker Says Absolutely shameful conduct by  Delhi Police Gets Trolled
जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, सेमेस्टर परीक्षाओं का किया बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

बता दें नागरिकता कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया और उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन हुए। यह मामला आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और अदालत इसपर कल सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ के नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आज बंद है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों से कैंपस खाली कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed