फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर की वजह से ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर और करियर पर तापसी का बड़ा खुलासा, पांच खबरें

Tue, 17 Nov 2020 11:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Trolled and Taapsee Pannu Reveals entertainment news
स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन उनके ट्विट्स पर बवाल हो जाता है। एक बार फिर स्वरा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा साझा कर दिया है कि लोग उन पर भड़क गए। एक तस्वीर साझा करते हुए स्वरा ने उसे फोटोशॉप बता दिया। जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर खूब ट्रोल किया गया।


शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की तस्वीर को स्वरा भास्कर ने बताया 'घटिया फोटोशॉप', ट्विटर पर हुईं बुरी तरह ट्रोल



 
Swara Bhasker Trolled and Taapsee Pannu Reveals entertainment news
समांथा अक्कीनेनी - फोटो : instagram

निर्देशकों की मशहूर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके अपनी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में दक्षिण भारत की एक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी को ला रहे हैं। समांथा इस मशहूर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ कर बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि इस वेब सीरीज में अपने किरदार को निभाते हुए उन्होंने अपने साथ कई प्रयोग किए हैं। उनके हिसाब से वह अपने किरदार के साथ इस सीरीज में कुछ नया करते हुए नजर आएंगी जो उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर देगा।

 

Swara Bhasker Trolled and Taapsee Pannu Reveals entertainment news
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan

दिग्गज अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। सलमान खान फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग खान अपनी नई तस्वीर को साझा करने की वजह से चर्चा में हैं।

Salman Khan: एक बार फिर शर्टलेस हुए सलमान खान, तस्वीर देख फैंस ने कहा- कौन कहता है भाई की उम्र 54 साल है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Trolled and Taapsee Pannu Reveals entertainment news
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत सरकार से मिल गई है और इनके मालिकों ने सिनेमाघर खोल भी दिए हैं लेकिन सिनेमाघरों की चौखट पर दर्शकों का आना जाना बहुत ही कम है। रविवार 15 नवंबर को देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद पहली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। मुंबई के दो बड़े सिनेमाघरों में तो दर्शकों की कमी के चलते फिल्म के शोज ही कैंसिल कर दिए गए।

सूरज पर सिर्फ मंगल ही नहीं बाकी सारे ग्रह भी भारी, दर्शक नहीं आए तो सिनेमाघरों में शोज कैंसिल होने शुरू

 

विज्ञापन
Swara Bhasker Trolled and Taapsee Pannu Reveals entertainment news
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

फिल्म जगत में धीरे धीरे ही सही पर अपनी खास जगह बनाने में सफल रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी हिस्ट्री खोलने की हिम्मत दिखा रही हैं. वह निर्माताओँ, निर्देशकों और कलाकारों के नाम तो नहीं बता रहीं लेकिन, लपेट अपने इंटरव्यूज में सबको रही हैं। वह इशारों इशारों में बता रही हैं कि कैसे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका जीना मुहाल कर दिया था।

बड़े नामों से परदा हटाते हटाते सहम गईं तापसी पन्नू, शोषण के किस्से तो सुनाए पर नाम गोल कर गईं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed