अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसका अंदाजा उनके आए दिन हर मुद्दे को लेकर आते रहने वाले ट्वीट्स से लगाया जा सकता है। मुद्दा चाहें कोई भी हो स्वरा के ट्वीट्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में अब स्वरा ने तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद पर ट्वीट किया है।
दिल्ली में सड़कों पर उतरे सैकड़ों पुलिसवाले तो अभिनेत्री ने किया ट्वीट, 'उन वकीलों, गुंडों या...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्वीट में स्वरा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। स्वरा ने लिखा, 'उन वकीलों, गुंडों या वह जो कोई भी हैं उनका ये आचरण शर्मनाक है। इस तरह से दिल्ली पुलिसकर्मियों पर हमला करना। आशा है कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया होगा। समस्या यह है कि ऐसे मामले समाज में भीड़ की मानसिकता को प्रोत्साहित करते है।'
SHAMEFUL conduct by those lawyers or goons or whoever they were- to have attacked #DelhiPolice officials in that way.. Hope they have been booked. This is precisely the problem with encouraging this mob mentality in society- soon enough it come home! #StandWithDelhiPolice https://t.co/F9k0haialK
स्वरा के इस ट्वीट से ये जाहिर है कि इस मामले में स्वरा पुलिसकर्मियों के साथ हैं। स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा को ट्रोल किया है तो कई कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया है।
बता दें कि स्वरा ने जिस मामले को लेकर ट्वीट किया है वो बीती 2 नवंबर का है। पार्किंग को लेकर कुछ वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी, जिसने विवाद का रूप ले लिया था। वहीं हाईकोर्ट ने भी इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले पर स्वरा के अलावा और भी कुछ सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब स्वरा ने किसी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखी हो। अभी हाल ही में स्वरा ने दिल्ली में स्मॉग को लेकर भी कटाक्ष करते हुए एक फोटो शेयर किया था। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'रात के ढाई बजे, सुनसान सड़क, स्मोग और प्रदूषण से फेफड़े जम गए हैं। सांस नहीं ली जा रही, मगर इंस्टाग्राम पर अपलोड जारी है।'
पढ़ें: PM Modi को धमकाने वाली पाक सिंगर ने मनोरंजन वर्ल्ड छोड़ा, लिखा-'अल्लाह मुझे माफ करे'
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on