फिल्मों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री कई विवादों और मुद्दों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। गुंडागर्दी, कास्टिंग काउच, पैसों की तंगी और काम की कमी जैसी विवाद आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों आत्महत्या और भाई-भतीजावाद को मुद्दा गरमाया हुआ है। हर कोई लोग सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने बॉलीवुड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।
फिल्म इंडस्ट्री के खराब हालात पर स्वराज कौशल ने जताई चिंता, अमिताभ बच्चन से की ये खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज कौशल ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी चिंता जताई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर राय रखते रहते हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद के एक बार फिर से बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद और वंशवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। ऐसे में स्वराज कौशल ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड को लेकर खास अपील की है।
स्वराज कौशल ने दो ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड में मौजूदा संकट में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड अब गालीवुड हो गया है। हम कहां जा रहे हैं।' वहीं दूसरी ट्वीट में स्वराज कौशल ने लिखा, 'अमिताभ जी आप तो इन सब में बड़े हैं। कृपया कुछ करें यहां के हालात सुधारने के लिए, क्या कहूं। होता है हर रोज तमाशा मेरे आगे, प्लीज।'
सोशल मीडिया पर स्वराज कौशल के ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी- द अटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद कई कलाकारों ने बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद को लेकर अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी।
कई बॉलीवुड सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बोला है कि वह भाई-भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है। अब तक पुलिस उनके परिवार सहित करीबियों से भी पूछताछ कर चुकी हैं जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं।
पढ़ें: अपराजिता: फोन पर मिली बदनाम कर देने की धमकी, इस हीरोइन ने पुलिस से मिलकर सबको पहुंचा दिया जेल