फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: दिल का दौरा पड़ने से सुष्मिता सेन को इस बात का हुआ था एहसास, बोलीं- आप ऐसे एपिसोड से...

Wed, 16 Aug 2023 10:09 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 16 Aug 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Taali actress Sushmita Sen says heart attack made her realise she has important unfinished business read here
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram/sushmitasen47

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'ताली' लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। क्राइम थ्रिलर शो 'आर्या' में अपनी दमदार वापसी के बाद सुष्मिता 'ताली' में ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं। उनकी यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जीओ सिनेमा पर रिलीज हो चुकी। दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। इस बीच एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने दिल के दौरे पर काबू पाने के बाद उससे मिली सीख के बारे में बात की।

Taali actress Sushmita Sen says heart attack made her realise she has important unfinished business read here
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा,“मैं हमेशा जीवन से प्यार करती थी और अब भी हूं और हमेशा रहूंगी। इससे मुझे एहसास हुआ कि मेरे कई महत्वपूर्ण काम अधूरे हैं और मुझे इस बारे में और जागरूक होना होगा कि मुझे क्या करना बाकी है। आप उस तरह के एपिसोड से वापस नहीं आते। दिल का दौरा पड़े चार महीने हो गए हैं और मैं ठीक महसूस कर रही हूं। उसके बाद जो कुछ भी हुआ। उसके पीछे एक वजह है कि मैं अभी भी यहां हूं।''

Taali actress Sushmita Sen says heart attack made her realise she has important unfinished business read here
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने प्यार क्यों किया एक्ट्रेस ने आगे बढ़ने उम्र के बारे में बात की और उन्होंने बताया कि इसे डरावना कैसे माना जाता है। सुष्मिता ने बताया कि पहले अभिनेत्रियां इसे डरावनी बात कहती थीं क्योंकि उन्हें स्क्रीन पर बुढ़ापा और फिर हर तरह की उम्र से जूझना पड़ता था। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के साथ हर किसी की टाइमलाइन पर उनकी अपनी फिल्म चल रही होती है। इसलिए उम्र बढ़ने का यह डर बहुत अधिक बढ़ गया है, जहां तक अभिनेत्रियों की बात है, तो हमारा सबसे बड़ा डर यह होता था कि अगर हम बूढ़े हो गए तो कोई फिल्में नहीं मिलेंगी, लेकिन अब यह सच नहीं है। इसलिए आज हम काफी बेहतर स्थिति में हैं।”



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taali actress Sushmita Sen says heart attack made her realise she has important unfinished business read here
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता था कि जब मैं काम पर वापस आऊंगी तो यह होगा कि आप ये भूमिका कर लो, वो कर लो और आपको ना कहने के लिए अपार क्षमता की आवश्यकता होती है। मन मार के कहना के यह नहीं करना आपको अपनी गलतफहमियों को दूर रखते हुए ना कहना होगा,  जब मैं वापस आई तब जिम्मेदारी की भावना के साथ मैं एक शो का शीर्षक बनाना चाहती हूं, एक लेखक-समर्थित भूमिका निभाना चाहती हूं। आर्या के साथ मैं बहुत भाग्यशाली रही। मैंने तीन प्रमुख प्लेटफार्मों से संपर्क किया और वे अद्भुत शो के साथ वापस आये। आर्या के साथ यह एक आसान जीत थी। स्क्रिप्ट और फिर राम माधवानी का आना, यह एक शानदार संयोजन था।''
 
विज्ञापन
Taali actress Sushmita Sen says heart attack made her realise she has important unfinished business read here
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बाद करें तो सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ताली को लेकर सुर्खियां बटोरी रही हैं। उनकी यह सीरीज ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत के जीवन पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed