फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: बेटी की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म से हाथ धो बैठी थीं सुष, एक्ट्रेस ने साझा किया पुराना किस्सा

Sun, 27 Aug 2023 10:35 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 27 Aug 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen reveals she left Akshay Kumar film midway for daughter Renee Due to this reason
सुष्मिता सेन अपनी बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा की तरह इस सीरीज में भी सुष ने शानदार अभिनय किया है। इसमें एक्ट्रेस ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा किया है। बता दें कि इस सीरीज की रिलीज से पहले सुष्मिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था। करियर से अलग बात करें तो सुष ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने दो बेटियां गोद ली हैं। अपनी दोनों बेटियों से उनकी बॉन्डिंग बहुत शानदार है। एक्ट्रेस ने बेटियों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी, बल्कि बेटी के लिए उन्होंने करियर से समझौता तक किया है। हाल ही में सुष ने खुद इस बात का जिक्र किया।

Taali star Sushmita Sen reveals she left Akshay Kumar film midway for daughter Renee Due to this reason
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सुष्मिता ने उस दौर को याद किया जब उनका सफल करियर खत्म होने के मोड़ पर आ चुका था। सुष्मिता सेन ने वह किस्सा बताया जब उन्होंने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि उनकी बेटी रेने थी। उन्होंने बताया कि कम उम्र में कामकाजी मां बनने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। 

Taali star Sushmita Sen reveals she left Akshay Kumar film midway for daughter Renee Due to this reason
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें मशहूर स्टार्स अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ एक फिल्म में लीड रोल करना था। लेकिन, उन्हें शूटिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी, क्योंकि उनकी बेटी रेनी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी'। सुष्मिता सेन के मुताबिक, 'रेने को मेरी वहां मेरी जरूरत थी। जब वह मेरी जिंदगी में आई तो उसकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। उसकी एक मेडिकल कंडीशन थी, जो बहुत सीरियस थी। मैं अक्षय और करीना के साथ कनाडा में फिल्म कर रही थी'।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा के ससुर का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट शेयर कर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen reveals she left Akshay Kumar film midway for daughter Renee Due to this reason
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने बताया, 'यह एक मल्टी-स्टार कास्ट मूवी थी। इस वजह से मेरे पर दबाव भी था। लोगों ने तो कहना शुरू कर दिया था कि ये 24 साल में ही मां बन गई है। अब ये अपने करियर को सीरियसली नहीं लेगी। अब इस बात को गलत भी साबित करना था। इसलिए मुझे तो समय पर भी पहुंचना चाहिए। अपना काम करना चाहिए, वो भी बिना शिकायत के।'
Gadar 2: ‘सावरकर’ के गांधी बने ‘गदर 2’ में पाकिस्तानी कर्नल नजीर, जानिए कितने कठिन परीक्षणों से मिला ये मौका

विज्ञापन
Taali star Sushmita Sen reveals she left Akshay Kumar film midway for daughter Renee Due to this reason
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिना सेन ने आगे बताया, 'मुझे मुंबई से कॉल आया। मेरे पापा ही रेने की देखभाल कर रहे थे। उन्होंने मुझे बताया कि बेटी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मैंने फौरन फ्लाइट ली और वापस आ गई। मुझे पता था कि ये मेरे करियर का अंत था। मुझे इसका दुख भी है'। एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मैं सबकुछ छोड़ छाड़कर अपनी बेटी के पास वापस आ गई और एक हफ्ते वहीं रही। उसके ठीक बाद जब मैं काम पर वापस जाने के लिए तैयार थी तो सबकुछ खत्म हो चुका था। बहुत नुकसान हो चुका था। मेरे हाथ से फिल्म जा चुकी थी।'
Mukesh Last Show: नितिन मुकेश ने भरे दिल से सुनाया पापा के आखिरी शो का किस्सा, ये रहीं आखिरी पंक्तियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed