{"_id":"5c99eaefbdec222dcd5a87e1","slug":"taapsee-pannu-and-abhishek-bachchan-for-the-lead-roles-for-sahir-ludhianvi-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहिर की बायोपिक में तापसी बनेंगी अमृता, अभिषेक बच्चन के साथ एक बार फिर फरमाएंगी इश्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साहिर की बायोपिक में तापसी बनेंगी अमृता, अभिषेक बच्चन के साथ एक बार फिर फरमाएंगी इश्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 26 Mar 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को लेकर मशहूर शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक बनाने की तैयारी शुरू करने वाले और तमाम कालजयी फिल्मों के निर्देशक रहे संजय लीला भंसाली की ये तलाश आखिरकार अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू पर आकर रुकी है। साहिर और साहित्यकार अमृता प्रीतम के रिश्तों पर फिल्म बनाने की खबरें हर साल हिंदी सिनेमा में उछलती हैं, लेकिन अब तक किसी फिल्म की बात ठोस तरीके से आगे नहीं बढ़ी है। अभिषेक बच्चन का नाम भी इस फिल्म के लिए पिछले साल से चल रहा है।
2 of 4
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी फिल्म मनमर्जियां में दर्शकों का दिल जीत चुकी है। इसके अलावा तापसी ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बदला में भी काम किया है। तापसी बच्चन परिवार के करीब फिल्म पिंक के दिनों से हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में तापसी को अमृता प्रीतम वाला रोल मिलने वाला है।
3 of 4
अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी
साहिर लुधियानवी की ज़िंदगी पर बनने वाली इस फिल्म की चर्चा पिछले पांच साल से चल रही है। पहले इस फिल्म को बॉम्बे टॉकीज़ की प्रोड्यूसर आशी दुआ बनाने वाली थीं। फिर फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साहिर और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी की कमान जब संजय लीला भंसाली नें संभाली तो सबसे पहले इस फिल्म का नाम गुस्ताखियां रखा गया था। तब साहिर के लिए शाहरुख खान और अमृता प्रीतम के लिए ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट तक के नाम सामने आए। अब भंसाली ने अभिषेक और तापसी के नाम इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिए हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।