तापसी पन्नू हाल ही में मालदीव से छुट्टी मनाकर वापस लौटी हैं। वो करीब एक हफ्ते की छुट्टी पर गई थीं। उनके साथ उनकी बहनें भी थीं। विदेश से लौटने के बाद तापसी ने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
विदेश से छुट्टी मनाकर लौटीं तापसी पन्नू ने कराया कोविड 19 टेस्ट, अब इस वजह से हुईं परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी ने बताया कि उन्होंने भारत लौटने के बाद कोविड 19 टेस्ट कराया। अच्छी बात रही कि उनका टेस्ट निगेटिव आया है हालांकि अभिनेत्री एक अन्य वजह से परेशान भी हैं। तापसी ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।
तापसी ने अपनी पोस्ट में बताया कि बॉडी पर हुई टैनिंग से वो सबसे ज्यादा परेशान हैं। तापसी ने लिखा कि ‘प्यार और खुशी के साथ इसे देख रहे हैं। भरपूर ऊर्जा और टैनिंग लाइनों के साथ। सबसे जरूरी बात कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।‘
View this post on Instagram
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
कुछ समय पहले तापसी पन्नू ने मालदीव का एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी दो बहनों के अलावा एक व्यक्ति दिखा था। वह डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बोए हैं। ऐसी खबरें हैं कि तपासी पन्नू, मैथियास बोए को डेट कर रही हैं। वहीं मैथियास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तापसी की तस्वीर साझा की है।
View this post on Instagram
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
फिल्मों की बात करें तो तापसी पन्नू अगले साल तक बहुत व्यस्त रहने वाली हैं। उनके पास कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं। तापसी के पास हसीन दिलरुबा है, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। इसके अलावा वो लूप लपेटा, शाबाश मिठू और रश्मि रॉकेट फिल्म में भी नजर आएंगी।