अपने लीक से इतर किरदारों के चलते हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकीं तापसी पन्नू ने बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग नैनीताल मे शुरू कर दी है। और, यहां मुंबई में इसी कहानी पर एक और फिल्म बननी शुरू हो गई है। दोनों फिल्में एक ही स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज’ पर आधारित बताई जा रही हैं। स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज’ निर्देशक गुइलेम मोरेल्स की साल 2010 में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म है। इसी निर्देशक की फिल्म ‘इनविजिबल गेस्ट’ की रीमेक ‘बदला’ में भी तापसी पन्नू काम कर चुकी है। पता ये भी चला है कि स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज़’ की कहानी पर इन दिनों अलग अलग भाषाओं में कुल पांच फिल्में बन रही हैं और ये सारी फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। पिछले हफ्ते ही तापसी पन्नू ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी आउटसाइडर्स फिल्म्स का एलान किया था। इसी के साथ तापसी ने अपनी बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘ब्लर’ की सूचना भी साझा की।
इस स्पैनिश फिल्म पर आधारित है तापसी की नई फिल्म ‘ब्लर’, इसी कहानी पर ये चार और फिल्में निर्माणाधीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के पोस्टर के सामने आने के साथ ही ये भी पता चला कि इस फिल्म के निर्देशक अजय बहल हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए तापसी पन्नू के नैनीताल पहुंचने की खबर हैं, जहां फिल्म की बाकी कास्ट और क्रू भी पहुंच चुकी है और फिल्म की शूटिंग पूरी रफ्तार में शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘ब्लर’ निर्देशक गुइलेम मोरेल्स की स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज़’ की आधिकारिक रीमेक है जिसे उन्होंने ओरिओल पाउलो के साथ मिलकर लिखा।
अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक मराठी फिल्म ‘अदृश्य’ भी स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज’ की ही कहानी पर बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री मंजरी फणनीस को साइन किया गया है। फिल्म में पुष्कर जोग के अलावा अभिनेता रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका है। फिल्म के निर्देशक हैं कबीर लाल। हिंदी फिल्म जगत में कबीर लाल बतौर सिनेमैटोग्राफर तमाम मेगा बजट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
स्पैनिश फिल्म ‘जूलियास आईज’ की कहानी एक ऐसी युवती के संघर्ष की कहानी है जिसकी आंखों की रोशनी जाने वाली है और वह अपनी बहन के कातिल का पता लगाने की भरसक कोशिशें कर रही है। मराठी फिल्म ‘अदृश्य’ की शूटिंग पूरी हो जाने की खबरों के बीच ये भी पता चला है कि अभिनेत्री गायत्री शंकर को इसी कहानी पर बनने वाली तमिल फिल्म में लिया गया है जबकि ईशा चावला इसी कहानी पर बन रही तेलुगु फिल्म की हीरोइन होंगी।