फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में देसी लुक: रूस की सड़कों पर साड़ी और जूते पहने नजर आईं तापसी पन्नू, देखें वायरल तस्वीर

Tue, 22 Jun 2021 07:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 22 Jun 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu in Russia Slays in saree and sunglasses on the streets of St Petersburg
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं लेकिन इन दिनों तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तापसी इन दिनों रूस (Russia) में हैं। मॉस्को के बाद तापसी ने सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) की ओर रुख किया। वहां भी तापसी किसी वेस्टर्न ड्रेस की बजाय साड़ी पहने नजर आईं। तापसी का लुक इन दिनों बी टाउन में चर्चा का एक विषय बन गया है।



विदेशी सड़कों में साड़ी और जूतों में दौड़ लगाती नजर आईं तापसी
विदेश में सड़कों पर साड़ी और स्नीकर्स में तापसी को देख हैरान रह गए हैं तो वहीं दूसरी ओर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे देश की अस्मिता और संस्कृति से जोड़कर यह तक कह डाला है कि उन्हें बॉलीवुड की 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) तापसी पन्नू पर बेहद गर्व है। विदेशी सरजमीन पर उनके देसी अवतार को देख सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

Taapsee Pannu in Russia Slays in saree and sunglasses on the streets of St Petersburg
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, तापसी पन्नू ने खुद अपना ये देसी अवतार इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तापसी तस्वीर में लाइट येलो साड़ी के साथ नीले रंग की ब्लाउज और आंखों पर काले चश्मे के साथ स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। तापसी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'ये गलियां काफी मनमोहक हो सकती हैं। रात के खाने के लिए देर हो गई! दौड़ो! #SaintPetersburg # Russia #TapcTravels'। तापसी की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सितारों ने भी कमेंट किया है। लक्ष्मी मंचू कमेंट में लिखती हैं, 'साड़ी में तुम्हारा ये अंदाज बहुत अच्छा है।' वहीं दीया मिर्जा ने लिखा, 'लव इट।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

Taapsee Pannu in Russia Slays in saree and sunglasses on the streets of St Petersburg
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों तापसी जमकर अपने रूस दौरे की तस्वीरें साझा कर रही हैं। इससे पहले भी तापसी ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम से साझा की थीं जिसमें वह नीली साड़ी में नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में तापसी अपने बहन के साथ खूबसूरत पोज दे रही थीं और साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'तुम, मैं और ये खूबसूरती।' तापसी की यह तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu in Russia Slays in saree and sunglasses on the streets of St Petersburg
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

बतां दे रूस में तापसी एक्ट्रेस श्रिया सरन और उनके पति आंद्रेई कोशी (Andrei Koscheev) से भी मिलीं। 'शिवाजी- द बॉस', 'आवारापन' और 'मिशन इस्तांबुल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं श्रिया पति के साथ स्पेन में रहती हैं। हालांकि, दोनों जल्द ही भारत में री-लोकेट होने की तैयारी कर रहे हैं। तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि वह श्रिया और उनके पति आंद्रेई से मिलीं। तापसी ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सेंट पीटर्सबर्ग में यह एक प्यारी मुलाकात थी। जल्द ही मुंबई में भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Taapsee Pannu in Russia Slays in saree and sunglasses on the streets of St Petersburg
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पिछली बार फिल्म 'थप्पड़' में नजर आई थीं। वहीं उनकी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफिलिक्स' पर रिलीज होने वाली है। विनिल मैथ्यु के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे हैं। इसके अलावा तापसी की झोली में 'लूप लपेटा', 'रश्मि रॉकेट', 'दोबारा' और 'शाबाश मिठू' जैसी फिल्में भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed