{"_id":"5dda1c5f8ebc3e54e561a1fa","slug":"taapsee-pannu-on-soorma-and-mission-mangal-success-credit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी को नहीं मिला था सूरमा और मिशन मंगल की कामयाबी का क्रेडिट, बोलीं- 'मुझे पता था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी को नहीं मिला था सूरमा और मिशन मंगल की कामयाबी का क्रेडिट, बोलीं- 'मुझे पता था'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिशन मंगल का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जो बात मिशन मंगल की कामयाबी के बाद इसकी लीड हीरोइन विद्या बालन कभी खुलकर नहीं कह पाईं, वह बात तापसी पन्नू ने गोवा फिल्म फेस्टिवल में सरेआम बोलकर जता दिया कि क्यों उन्हें हिंदी सिनेमा की धाकड़ हीरोइन माना जाता है।
2 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
गोवा फिल्म फेस्टिवल में दृष्टि दिव्यांग लोगों के लिए फिल्म प्रदर्शन के एक खास सेक्शन की लॉन्चिंग पर पहुंची तापसी ने कहा, "मैंने सूरमा और मिशन मंगल में काम करने के लिए हामी भरी थी लेकिन पहली फिल्म की कामयाबी दिलजीत दोसांझ के खाते में चली गई और मिशन मंगल की कामयाबी का क्रेडिट अक्षय कुमार और विद्या बालन के खाते में चला गया। ऐसा इसलिए कि ये फिल्में पूरी तरह से मुझपर केंद्रित फिल्में नहीं थीं। हालांकि मुझे इस बात का अंदाजा था कि जब लोग थिएटर से बाहर निकलेंगे तो मुझे जरूर याद रखेंगे।'
3 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
किरदारों के चयन के बारे में जिक्र चलने पर तापसी ने कहा कि वह फिल्म में स्क्रीन टाइम को ज्यादा महत्व नहीं देती हैं और उन्हें किसी ने किसी फिल्म में छोटा-सा, मगर अहम रोल भी ऑफर किया, तो वह कभी ना नहीं करेंगी। उनका कहना था, ‘अगर मेरे किरदार से कहानी पर फर्क पड़ता है, तो वो रोल मैं जरूर करूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इन दिनों फिल्म साड़ की आंख में अपनी अदाकारी का डंका बजा रहीं तापसी ने गोवा फिल्म फेस्टिवल में सुपरहीरो फिल्मों के प्रति भी अपना लगाव जाहिर किया। तापसी कहती हैं, "मैं एवेंजर्स में भारतीय सुपरहीरो का रोल करना चाहती हूं। मुझे रॉबर्ट डाउनी जूनियर बहुत पसंद हैं और अगर मुझे कृष 4 में रोल ऑफर होता है तो मैं उसमें भी जरूर काम करना चाहूंगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।