{"_id":"5d6b98cb8ebc3e017e52a856","slug":"taapsee-pannu-reveals-rashmi-rocket-is-not-a-sports-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी अगली फिल्म को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, बायोपिक नहीं है रश्मि रॉकेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी अगली फिल्म को लेकर तापसी पन्नू का खुलासा, बायोपिक नहीं है रश्मि रॉकेट
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मिशन मंगल के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी अभिनेत्री तापसी पन्नू की अगली फिल्म कौन सी शुरू होगी, इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों लोग खूब कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हैं। तापसी के पास इन दिनों तीन फिल्में हैं। उनकी एक फिल्म मशहूर अभिनेता प्रकाश राज के निर्देशन में भी बनकर तैयार है लेकिन ये फिल्म कानूनी झमेले में फंस चुकी है।
2 of 4
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन के साथ हिट फिल्म बदला के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें लेकर एक हॉरर फिल्म बनाने की तैयारी की है। तापसी के मुताबिक ये फिल्म भूतिया फिल्म होने की बजाय पारलौकिक शक्तियों के एहसास की फिल्म होगी और इसकी शूटिंग इसी सर्दियों में विदेश की किसी लोकेशन पर शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा तापसी की एक और फिल्म की शूटिंग शुरू होने का एलान किया जा चुका है।
3 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
इस फिल्म का नाम है थप्पड़ और निर्देशक अनुभव सिन्हा इसे अगले साल 8 मार्च को रिलीज करने का एलान कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने अपनी पिछली फिल्म मनमर्जियां तापसी के साथ बनाई थी जबकि अनुभव उनके साथ मुल्क बना चुके हैं। तापसी को लेकर जो लेटेस्ट फिल्म सामने आई है वह है रश्मि रॉकेट। इसे आकर्ष खुराना निर्देशित करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Taapsee Pannu
आकर्ष इससे पहले दुलकर सलमान और इरफान खान के साथ फिल्म कारवां बना चुके हैं। तापसी ने साफ किया है कि उनकी फिल्म रश्मि रॉकेट किसी खिलाड़ी की बायोपिक नहीं है बल्कि इसके लिए देश की तमाम मशहूर धाविकाओं के जीवन में घटी घटनाओं से प्रेरणा लेकर लिखा गया है। फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ के इलाके की गांव की एक लड़की बनी है जो बहुत तेज दौड़ सकती है और गांव के लोग उसे रॉकेट बुलाते हैं और बाद में वह एथलीट बन जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।