फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार बनते ही रानू मंडल का खुलासा, इस अभिनेता के घर में पति थे रसोइया, अब बोलीं- 'वो हमारे साथ...'

Sun, 01 Sep 2019 03:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 01 Sep 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal revealed shocking thing on personal life connected with Feroz Khan and Fardeen Khan
Ranu Mondal and Feroz Khan - फोटो : file photo

रानू मंडल (Ranu Mondal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से लेकर पहली फिल्म के गाने के रिकॉर्डिंग तक उनका सफर आसान नहीं था। एक छोटे से वीडियो ने रानू मंडल की किस्मत ऐसी चमकाई कि हर कोई उनकी मधुर आवाज का दीवाना है। रेलवे स्टेशन से रिकॉर्डिंग तक का रानू का सफर तो सबके सामने है कि कैसे वह सेंसेशन बन गईं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर उन्हें अपना जीवनयापन करना पड़ा। हाल ही में रानू मंडल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। 



Ranu Mondal revealed shocking thing on personal life connected with Feroz Khan and Fardeen Khan
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपने जीवन के उस सफर के बारे में बताया जिससे अभी तक लोग अंजान है। रानू मंडल ने न्यूज एंजेसी से बात करते हुए कहा- 'मेरे जीवन की कहानी बहुत लंबी है। इस पर फिल्म भी बन सकती है। यह फिल्म बहुत ही खास होगी।' बीते दिनों को याद करते हुए रानू मंडल कहती हैं- 'मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी। अच्छे परिवार से हूं लेकिन यह मेरी नियति थी कि  मैं माता-पिता से महज 6 महीने की उम्र में ही अलग हो गई थी।'

Ranu Mondal revealed shocking thing on personal life connected with Feroz Khan and Fardeen Khan
ranu mondal - फोटो : social media

रानू ने आगे कहा- 'दादी ने पालापोसा। हमारे पास घर था लेकिन उसे चलाने के लिए लोगों की जरूरत होती है। कई दिन अकेलेपन के थे। मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन हमेशा से ही भगवान पर भरोसा रहा। मैं परिस्थिति के मुताबिक गाना गाती थी। ऐसा नहीं था कि मुझे गाना गाने का मौका दिया गया, मुझे गाना गाने से प्यार था। इस वजह से मैं गाना गाती थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal revealed shocking thing on personal life connected with Feroz Khan and Fardeen Khan
Ranu Mondal and Feroz Khan - फोटो : file photo

रानू ने कहा- 'मैं लता मंगेशकर के गाने सीखती थी। मैंने उनसे रेडियो और कैसेट से सीखा। शादी के बाद पश्चिम बंगाल से मुंबई शिफ्ट हो गए। मेरे पति फिल्म अभिनेता फिरोज खान के घर में रसोइया था। उस वक्त उनका बेटा फरदीन कॉलेज में था। वो लोग हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते थे बिल्कुल अपने परिवार के सदस्यों की तरह। मुंबई में संगीत की बहुत सुविधाएं हैं। मेरे घर से मुंबई आना और फिर फ्लाइट से लौटना भी कठिन है। अच्छा होता कि अगर मुंबई में मेरा घर होता।' 

विज्ञापन
Ranu Mondal revealed shocking thing on personal life connected with Feroz Khan and Fardeen Khan
ranu mondal - फोटो : social media

आपको बता दें, कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का घर तोहफे में दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित आमरा शोबाई शैतान क्लब (Amra Shobai Shoitan Club) के सदस्य विक्की बिश्वास ने इसका खुलासा किया है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए विक्की ने बताया कि 'हमारे क्लब के दो सदस्यों ने रानू का वीडियो राणाघाट स्टेशन पर शूट किया था जो वायरल हो गया। तब से हम लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं और उनसे संपर्क में हैं। हमें अभी तक ऐसा कुछ पता नहीं चला है कि सलमान खान ने 55 लाख का घर दिया है। यह झूठी खबर है जो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।'

यह भी पढ़ें;- क्या सलमान ने रानू मंडल को वाकई दिया 55 लाख का आलीशान घर, करीबी ने बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed