फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म से तापसी पन्नू ने सीखा जिंदगी का नया पाठ, तस्वीर साझा कर लिखा खास पोस्ट

Sat, 23 May 2020 09:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 23 May 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu shared special post for her movie Game Over
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने लीग से हटकर भी कई फिल्में की हैं। उनमें से एक फिल्म गेम ओवर भी हैं। पिछले साल आई मनोवैज्ञानिक रोमांच से भरपूर तापसी पन्नू की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। तापसी पन्नू ने अब खुलासा किया है कि फिल्म गेम ओवर उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक हैं। 

Taapsee Pannu shared special post for her movie Game Over
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास पोस्ट साझा किया है। उनके पोस्ट में वह फिल्म गेम ओवर के किरदार में दिखाई दे रही हैं। साझा की गई तस्वीर में तापसी पन्नू व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि फिल्म गेम ओवर से उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे अहम पाठ सीखा है। 

Taapsee Pannu shared special post for her movie Game Over
गेम ओवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम सभी की दो जिंदगी होती हैं। आपकी दूसरी जिंदगी तभी शुरू होती है, जब आप पहली छोड़ देते हो। उस समय जो मैंने लिफाफा पकड़ा हुआ था और उसमें जो लिखा था पहली बार में उसको पढ़ना मुश्किल था। मुझे इस पल में जीने का यकीन है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले मेरी कोई योजना नहीं थी'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“We all have 2 lives, the second one starts when you have only one left” That’s what was written in that envelope I’m holding n when I read it for the first time it hit me hard. Made me believe in living in the moment so much. Not that I was much of a planner before that. #GameOver was again more than just a movie , more than just a story for me n for everyone who understood the meaning behind it. Life is what u gonna make it , you should have the will power to LIVE and not just survive. #Throwback #Archive #QuarantinePost

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu shared special post for her movie Game Over
गेम ओवर - फोटो : मुंबई ब्यूरो

तापसी पन्नू ने आगे लिखा, 'गेम ओवर मेरे लिए एक फिल्म और कहानी से भी ज्यादा थी। यह उनके लिए बेहद खास थी जो इसके पीछे की सच्चाई को समझते हैं। जिंदगी वह है जिसे आप बनाते हैं, आपके पास जीवित रहने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए, न कि केवल जीवित रहना चाहिए।' फिल्म गेम ओवर के लिए लिखा तापसी पन्नू का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Taapsee Pannu shared special post for her movie Game Over
गेम ओवर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म गेम ओवर की तो यह फिल्म पिछले साल (2019) जून में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में बनाया गया था। बाद में यह फिल्म हिंदी भाषा में डब हुई थी जिसके निर्माता अनुराग कश्यप थे। फिल्म गेम ओवर मनोवैज्ञानिक रोमांच से भरपूर फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया था। इस फिल्म में तापसी के अलावा विनोथिनी, अनीश कुरुविल्ला और राम्या सुब्रमणियन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: ठीक से सिगार न पी पाने पर उर्वशी रौतेला की हुई ऐसी हालत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed