फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल, जानें कलेक्शन

Sat, 29 Feb 2020 11:55 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 29 Feb 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 1
thappad - फोटो : amar ujala

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के 'थप्पड़' (Thappad) की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए जिसने ये सोचने पर लोगों को मजबूर कर दिया कि एक 'थप्पड़' किसी के मन को कितनी चोट पहुंचा सकता है। 'थप्पड़' की फिल्म समीक्षकों ने भी अच्छी रेटिंग दी है। जानिए पहले दिन तापसी के इस 'थप्पड़' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा। 

Taapsee Pannu Thappad box office collection day 1
Thappad - फोटो : social media

'थप्पड़' फिल्म ने पहले दिन अनुमान के मुताबिक चार करोड़ का कलेक्शन किया है। 'थप्पड़' का पहले दिन का कलेक्शन कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' से ज्यादा है लेकिन दीपिका की 'छपाक' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' से कम है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिलेगा और कलेक्शन में उछाल आ सकता है। 

Taapsee Pannu Thappad box office collection day 1
thappad - फोटो : social media

'थप्पड़' फिल्म का बजट 22 करोड़ है। इस फिल्म को भारत में 2300 से ज्यादा और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 1
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले तापसी की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज हुई थी। इसमें तापसी ने एक शूटर का किरदार निभाया था तो वहीं थप्पड़ में एक गृहिणी अमृता का किरदार निभाया है। फिल्म में तापसी को उसका पति थप्पड़ मारता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा है कि थप्पड़ मारा क्यों? इस बात को अनुभव ने अलग अलग किरदारों के जरिए अलग अलग दृष्टिकोणों से उभारा है। 

विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad box office collection day 1
Thappad - फोटो : file photo

इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने ये भी दिखाया गया है कि दूसरों के लिए अदालत में लड़ने वाली एक वकील का कैसे घर में ही दम घुटता है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में 'थप्पड़' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। 

50 की उम्र के बाद भी ये पांच अभिनेत्रियां आज भी हैं बला की खूबसूरत, रेखा के लुक्स के तो सभी दीवाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed