फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव सोलंकी के बाद हिंदी सिनेमा में सुनाई दी एक नए लेखक की आमद, थप्पड़ लिखकर मशहूर हुईं मृणमयी

Sat, 29 Feb 2020 11:02 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 29 Feb 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad co writer Mrunmayee Lagoo famous as Gaurav Solanki
thappad - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तापसी पन्नू की फिल्म नई 'थप्पड़' ने एक नई सामाजिक बहस की शुरुआत कर दी है। फिल्म में तापसी पन्नू के अभिनय और अनुभव सिन्हा के बराबरी की तारीफ इसकी लेखक मृणमयी लागू को भी मिल रही हैं। इससे पहले लेखक गौरव सोलंकी को अनुभव की आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म आर्टिकल 15 लिखने के लिए तमाम सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। 

Taapsee Pannu Thappad co writer Mrunmayee Lagoo famous as Gaurav Solanki
Reema Lagoo with Daughter Mrunmayee - फोटो : Social Media

मृणमयी अपनी इस कहानी को सराहे जाने से खुश हैं। वह कहती हैं, 'लेखकों को उनकी लिखी कहानी का श्रेय मिलना ही चाहिए।  मुझे पूरा भरोसा है कि अब हम उसी राह पर हैं। मेरी लिखी फिल्म 'थप्पड़' को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, ये इस बात की गवाह है।' मृणमयी लागू को सिनेमा विरासत में मिला है। उनकी मां रीमा लागू ने सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया में नई सदी की नई मां का किरदार किया था। ये पहली हिंदी फिल्म रही है जिसमें बेटा अपनी मां को सेक्सी मां बोलता है। रीमा लागू का नाम अब मृणमयी अपनी लेखनी से रोशन कर रही हैं।

Taapsee Pannu Thappad co writer Mrunmayee Lagoo famous as Gaurav Solanki
Mrunmayee - फोटो : Social Media

मृणमयी कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मुझे मिल रही सराहना की वजह हमारा चुना गया विषय है, जिसने सब जगह पर बहसों का सिलसिला शुरू कर दिया है। सराहना इस बात की भी है कि कैसे हमने इस विषय को संभाला और उसे पर्दे तक पहुंचाया। मैं समझती हूं कि अनुभव ने इस शानदार विषय को लाकर बेहतरीन तर्क दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Thappad co writer Mrunmayee Lagoo famous as Gaurav Solanki
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

इस कहानी के बारे में पूछने पर मृणमयी बताती हैं, 'ये विचार जब अनुभव ने मुझे बताया तब कहानी उनके दिमाग में चल रही थी। उसे सुनकर मेरे दिमाग में कोई सवाल नहीं था, क्योंकि मैं भी ऐसा ही कुछ करना चाहती थी। मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल था कि इतने बड़े संदेश को इतनी साधारण कहानी के जरिए हम लोगों तक पहुंचाएंगे कैसे? हम इसे कैसे लिखें जो इसका संदेश लोगों के दिल को छुए, उपदेश जैसा न लगे। फिर मेरे सारे सवाल इसको बुनने में ही समाप्त हो गए।'  

मुंबई में अलग-अलग जगह स्पॉट हुए ये मशहूर सितारे, खिचवाईं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed