फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन अभिनेत्रियों का अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा नाम, एक के लिए तो दाऊद ने करवा दी थी प्रोड्यूसर की हत्या

Sat, 29 Feb 2020 10:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 29 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
These Five bollywood Actress connection With Underworld Don
Bollywood - फोटो : Social Media

एक वक्त था जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड ने अपना जाल फैला रखा था। इसमें बॉलीवुड भी बुरी तरफ फंस गया था। कई बड़े अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ उठना बैठना था। अंडरवर्ल्ड के कई डॉन का दिल बॉलीवुड की अभिनेत्रियों पर फिसला। लेकिन अजीब बात ये है कि जिस भी अभिनेत्री का नाम किसी डॉन से जुड़ा उसका करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। आज बात कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की...

These Five bollywood Actress connection With Underworld Don
mandakini - फोटो : Twitter

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम
इस लिस्ट में पहला नाम है अभिनेत्री मंदाकिनी का। साल 1985 में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी बड़े परदे पर छा गई थीं।। मंदाकिनी 90 के दशक में फिल्म के अलावा अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। कई हिट फिल्में देने के बाद भी मंदाकिनी का करियर उस तरह नहीं चमक पाया। मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ा था। इस रिश्ते को हवा तब लगी जब मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई जो कि शारजाह में एक मैच के दौरान खीचीं गई थी। हालाकि मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका दाउद से कोई रिश्ता नहीं है।

These Five bollywood Actress connection With Underworld Don
monica bedi - फोटो : social media

मोनिका बेदी और अबू सलेम
बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार के चलते चर्चा में रहीं। इसी प्यार के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा। एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया था कि अबू सलेम ने उन्हें अपने अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के बारे में नहीं बताया था। यहां तक की अबू ने मोनिका को अपना असली नाम तक नहीं बताया था। इसी के चलते मोनिका उसके प्यार में पड़ गई थीं। हालांकि जब मोनिका के मुताबिक जब उन्हें पुलिस ने पकड़ा था तब जाकर उन्हें सच्चाई का पता चला था। मोनिका का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। जेल से बाहर निकलने के बाद वो टीवी पर नजर आईं। लेकिन इसका भी कुछ असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Five bollywood Actress connection With Underworld Don
Mamta Kulkarni - फोटो : twitter

ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी
बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में खुद को स्थापित करने वाली ममता कुलकर्णी का नाता विवादों से रहा। ममता ने जितनी तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई थी उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म भी हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ममता का नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। इतना ही नहीं उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में ममता को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
These Five bollywood Actress connection With Underworld Don
दिलीप कुमार के साथ हाजी मस्तान और सोना

सोना और हाजी मस्तान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना और हाजी मस्तान का रिश्ता भी खूब चढ़ा। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हुई लेकिन डॉन की मौत के बाद सोना को बदहाली से गुजरना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed