शानदार अभिनेता परेश रावल की फिल्मों के दीवाने तो हम सभी हैं। लेकिन, उनकी हाजिर जवाबी भी किसी से कम नहीं। वो अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और लगातार देश से जुड़े मु्दों पर अपनी राय रखते हैं। उनके ट्वीट्स लगातार चर्चा में बने रहते हैं।
अनुपम खेर के ट्वीट पर परेश रावल का जवाब, बोले- बेइमानों को ईमानदार चौकीदार पसंद नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शुक्रवार को अभिनेता अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा-
कमाल है न....
कमाल है न....
बेइमानी से पैसा कमाने वाले भी,
ईमानदार चौकीदार ढूंढते हैं... :)
बेइमानी से पैसा कमाने वाले भी,
ईमानदार चौकीदार ढूंढते हैं... :)
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, 'पर हमारे देश के कुछ बेइमानों को ईमानदार चौकीदार पसंद नहीं है।' दरअसल परेश रावल यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात कर रहे हैं, क्योंकि अक्सर पीएम मोदी अपने आपको देश का चौकीदार बताते आए हैं। परेश रावल अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।
इससे पहले परेश रावल ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह के एक ट्वीट पर निशाना साधा था। विजेंदर ने दिल्ली हिंसा पर ट्वीट किया, 'पूरे देश को गुजरात बना देंगे अब भी टाइम है।' विजेंदर के ट्वीट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, 'जनाब आपको बॉक्सिंग और बकवास का फर्क समझ लेना चाहिए।'