फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौका देखकर चौका मारने की फिराक में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के साथ यहां करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग

Thu, 21 Jan 2021 01:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 Jan 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu To Shoot In Goa For Anurag Kashyap Upcoming Thriller Film
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप को ज्यादातर डार्क कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। लेकिन, अब उन्होंने तैयारी की है कि वह अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ एक साइंस फिक्शन फिल्म बनाएंगे और इसकी शूटिंग वह बहुत जल्द शुरू कर देंगे। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने बताया है कि शुरुआत में अनुराग कश्यप इस फिल्म की शूटिंग के लिए थाईलैंड और मॉरीशस जाने वाले थे लेकिन अब उन्होंने योजना बनाई है कि इस फिल्म की शूटिंग गोवा में ही कर ली जाए।

Taapsee Pannu To Shoot In Goa For Anurag Kashyap Upcoming Thriller Film
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

अपनी फिल्म की शूटिंग गोवा में करने का विचार अनुराग को कुछ ही समय पहले आया है। दरअसल, तापसी पन्नू इस समय अपनी फिल्म 'लूप लपेटा' की शूटिंग के लिए गोवा जाने वाली हैं। मौके की नजाकत को समझते हुए अनुराग ने गोवा जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए जगह भी तलाश ली और फिल्म के लिए बाकी पूरी योजनाएं भी बनाने में लग गए। थाईलैंड और मॉरीशस तो वैसे भी उन्हें सिर्फ समुद्र के लिए जाना था। लेकिन, जब उन्हें माहौल गोवा में मिल रहा है तो उन्होंने विदेश जाना रद्द कर दिया।

Taapsee Pannu To Shoot In Goa For Anurag Kashyap Upcoming Thriller Film
Haseen Dilruba - फोटो : Twitter

तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से अपनी पिछली फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही उन्होंने पिछले साल सितंबर के महीने में अपनी एक तमिल फिल्म 'जन गण मन' की शूटिंग शुरू कर दी। इसके खत्म होने के बाद तापसी अपनी एक हिंदी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' के काम को पूरा करने में लग गईं। इसकी भी शूटिंग जब खत्म हुई तो नवंबर के महीने में तापसी ने 'रश्मि रॉकेट' फिल्म की शूटिंग शुरू की। कुछ समय पहले इसकी भी शूटिंग तापसी ने खत्म कर दी है और आजकल वह फिल्म 'लूप लपेटा' में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu To Shoot In Goa For Anurag Kashyap Upcoming Thriller Film
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

तापसी पन्नू के पास करने के लिए भी और भी फिल्में हैं और हो सकता है कि तापसी उन फिल्मों को छोड़कर विदेश यात्रा पर न निकल पाएं इसलिए अनुराग ने योजना बनाई है कि थाईलैंड और मॉरीशस न जाके तापसी के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग गोवा में ही शुरू करवा लेते हैं। चूंकि, तापसी 'लूट लपेटा' की शूटिंग के लिए फरवरी में गोवा में ही रहेंगी इसलिए उन्हें ज्यादा कुछ इधर-उधर करने की जरूरत भी नहीं होगी। वह अनुराग के साथ मार्च के महीने में काम शुरू कर सकती हैं! अनुराग की फिल्म का पहला शेड्यूल लगभग तीन हफ्ते का रहेगा।

विज्ञापन
Taapsee Pannu To Shoot In Goa For Anurag Kashyap Upcoming Thriller Film
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

फिलहाल अनुराग ने तापसी के साथ अपनी इस फिल्म के शीर्षक और बाकी जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया है। अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू एक दूसरे के बहुत करीब हैं और एक दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं। क्योंकि, उन्होंने वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम किया है। इस फिल्म में तापसी के साथ अभिषेक बच्चन और विकी कौशल जैसे अभिनेता भी मुख्य भूमिकाओं में रहे। फिल्म ने बहुत ज्यादा कमाई तो नहीं की लेकिन समीक्षकों को यह फिल्म पसंद आई। इस फिल्म में आज के समय के युवाओं की प्रेम प्रवृत्ति को दिखाया है।

पढ़ें: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को मिली जमानत, सैंडलवुड ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed