फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू की फिल्म का पहला गाना 'नचले ना' रिलीज, एक दिन में 30 लाख लोगों ने देखा

Sat, 20 Jan 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
taapsee panuu and saqib saleem starrer film dil juunglee first song
taapsee panuu

'जुड़वा 2' में रोमांस और मस्ती का तड़का लगाने वाली तापसी पन्नू की फिल्म 'दिल जंगली' का पहला गाना रिलीज किया गया है। गाने में तापसी और शाकिब की केमेस्ट्री कमाल लग रही है।

taapsee panuu and saqib saleem starrer film dil juunglee first song
Guru Randhawa
'दिल जंगली' का पहला गाना 'नचले ना' रिलजी के साथ ही यूट्यूब पर हिट होता दिखाई दे रहा है। महज कुछ ही घंटों में गाने के लगभग 29 लाख व्यूज हो चुके हैं। गाने में तापसी पन्नू नशे में टल्ली दिखाई दे रही हैं, जिनके साथ सकिब सलीम नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

 
taapsee panuu and saqib saleem starrer film dil juunglee first song
taapsee panuu

इस गाने को गुरु रंधावा और नीति मोहन ने गाया है। वहीं गाने का संगीत रंधावा और रजत नागपाल ने दिया है। गुरु ने इस गाने के लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। रंधावा के गाने अक्सर पार्टियों में नाचने का मौका देते हैं, इस बार भी उनका गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee panuu and saqib saleem starrer film dil juunglee first song
taapsee panuu

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म कॉलेज लाइफ के इर्द गिर्द घूमने वाली फिल्म है। तापसी एक कॉलेज में इंगलिश की टीचर हैं और साकिब उनके स्टूडेंट की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे साकिब का ज्यादातर समय दोस्तों और जिम में निकलता है।

विज्ञापन
taapsee panuu and saqib saleem starrer film dil juunglee first song
dil junglee

तापसी और साकिब के अलावा इस फिल्म में निधि सिंह, अभिलाष थपियाल, श्रृष्टि श्रीवास्तव और जैकी भगनानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन आलिया सेन ने किया है। फिल्म को अगले महीने 16 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed