फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: बबीता जी के शो छोड़ने पर से उठा पर्दा, सेट पर नहीं पहुंच रहीं मुनमुन दत्ता 

Sat, 24 Jul 2021 02:43 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Jul 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: producer confirms about munmun dutta leaves show rumours
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता को कौन नहीं जानता? बबीता जी और जेठालाल के बीच दिखाए जाने वाले बॉन्ड पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनते हैं। बबीता जी के किरदार में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के अभिनय को लोग खूब पसंद करते हैं। तारक मेहता की जब से शुरुआत हुई है, मुनमुन तब से ही इस शो का हिस्सा हैं। शो में वे बबीता अय्यर का जबरदस्त किरदार निभाती हैं।


शूटिंग पर नहीं पहुंचीं मुनमुन
पिछले दिनों उनके शो छोड़ने को लेकर खूब बातें हुईं। दरअसल तारक मेहता के इतने एपिसोड्स में पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि वे नजर नहीं आई हों लेकिन मिशन काला कौवा वाले एपिसोड्स के दौरान वे शूट के लिए मौजूद नहीं थीं, साथ ही पिछले दिनों उनके द्वारा एक विवादित बयान भी दिया गया था जिसके बाद से ही उनके शो छोड़ने की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ रखा है। 





 

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: producer confirms about munmun dutta leaves show rumours
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

दमन में हो रही थी शूटिंग
पिछले दिनों कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र में शूटिंग को बैन कर दिया गया था। जिसके बाद सभी कलाकारों और क्रू को दमन में शिफ्ट किया गया है। वहां पर ही शूट हुए एपिसोड ‘मिशन कौवा’ का मुनमुन दत्ता हिस्सा नहीं थीं, तब ही से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। 

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: producer confirms about munmun dutta leaves show rumours
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

लौटी नहीं हैं मुनमुन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम मुंबई लौट आई है लेकिन एक स्पॉटबॉय के अनुसार यहां सेट पर अभी तक बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता नहीं लौटी हैं लेकिन इसी बीच प्रोडक्शन हाउस कंफर्म कर चुका है कि उन्होंने शो को नहीं छोड़ा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: producer confirms about munmun dutta leaves show rumours
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

विवाद में फंस गई थीं मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता पिछले दिनों विवादों में फंस गई थीं। दरअसल सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्द ‘भंगी’ का उपयोग किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई थी। इसी प्रकरण के बाद से अभिनेत्री ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर नजर नहीं आई हैं। 

 

विज्ञापन
Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: producer confirms about munmun dutta leaves show rumours
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
प्रोड्यूसर ने अफवाहों को बताया गलत
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक चैनल को बयान देते हुए बताया कि "मुनमुन दत्ता बतौर बबीता जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनी हुई हैं। उनके शो छोड़ने के बारे में जो भी अफवाहें उड़ रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। " 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed