{"_id":"62adb5f8e1c3f42b0766e7d4","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-actress-disha-vakani-will-be-replaced-by-rakhi-vijan-to-for-dayaben-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई दया बेन, दिशा वकानी को ये अभिनेत्री करेंगी रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई दया बेन, दिशा वकानी को ये अभिनेत्री करेंगी रिप्लेस
पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन को मिस करने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस शो में जल्द ही दयाबेन लोगों को हंसाती नजर आएंगी। हाल ही में यह खबर आई थी कि टीवी पर यह किरदार दोबारा लौटने जा रहा है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की वापसी के कयास भी लगने लगे थे। हालांकि इस शो के मेकर्स ने कोई मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है कि दर्शकों की मांग को देखते हुए जल्द ही इस किरदार को वापस लाने की तैयारी चल रही है।
2 of 4
राखी विजन-दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्ट्रेस का नाम हुआ फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दया बेन के किरदार में अब दिशा वकानी नहीं बल्कि एक नया चेहरा नजर आने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस किरदार के लिए टीवी एक्ट्रेस राखी विजन से बातचीत चल रही है। राखी इससे पहले हम पांच जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अभी इस किरदार को लेकर राखी की मेकर्स से बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो राखी को लंबे समय बाद टीवी पर वापसी करते देखा जा सकता है।
3 of 4
राखी विजन
- फोटो : सोशल मीडिया
किरदार को लेकर कर रहीं खास तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के लिए राखी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि इस किरदार को राखी अलग अंदाज में निभाना चाहती हैं, इसको लेकर वह टीम के साथ कई बार बातचीत भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राखी विजन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि दया बेन जिस तरह के एक्सप्रेशंस दिया करती थी राखी उस तरह अपने रोल को निभाने में सहज नहीं है। वह चाहती हैं कि लोगों को आइकॉनिक किरदार में फ्रेशनेस देखने को मिले। गौरतलब है कि हाल ही में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा के शो छोड़ने की बात सामने आई थी। इसके अलावा ऐसी भी खबरें थीं कि मुनमुन दत्ता भी जल्द ही शो को अलविदा कह सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।