फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: चाइनीज फिल्म में अनुपम खेर संग काम कर चुके हैं 'पोपटलाल', बोल रहे फर्राटेदार अंग्रेजी

Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Aka Shyam Pathak Acted In A Chinese Film Before The Show
श्याम पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जितना मशहूर है, उससे कही ज्यादा उसके किरदार। दर्शक शो के किरदारों को उनके असल नाम से भले ही ना जानते हो लेकिन उनके किरदार के नाम से झट से पहचान लेते हैं। फिर चाहे वो जेठालाल हो, दयाबेन हो या फिर पोपटलाल। आज हम शो के खास किरदार के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बताने जा रहे हैं। शो में ये किरदार अपनी शादी के लिए काफी परेशान रहता है और इनका छाता ही इनका साथी है। अब आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किसके बारे में बात करने जा रहे हैं। जी हां, पोपललाल। शो में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो से पता चला है कि पोपटलाल चाइनीज फिल्म में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं।



क्या है वीडियो क्लिप में...
पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक फिल्म 'लस्ट कॉशन' में नजर आ रहे हैं और इसका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। श्याम पाठक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी 'लस्ट कॉशन' की एक वीडियो क्लिप साझा की और लिखा, 'मेरे पुराने कामों में से एक। इस सीन में अभिनेता अनुपम खेर भी थे।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Aka Shyam Pathak Acted In A Chinese Film Before The Show
लस्ट कॉशन के सीन में श्याम पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2007 में आई इस फिल्म में उन्होंने सुनार यानी जूलरी शॉपकीपर का रोल निभाया था। फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले शॉपकीपर के किरदार में पोपटलाल यानी श्याम पाठक जंच गए थे। इस फिल्म में श्याम पाठक के अलावा बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी नजर आए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shyam Pathak (@shyampathak01)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Aka Shyam Pathak Acted In A Chinese Film Before The Show
लस्ट कॉशन के सीन में श्याम पाठक, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'लस्ट कॉशन' फिल्म की कहानी जापान के कब्जे के दौरान घटित घटनाओं पर आधारित थी। एंग ली द्वारा निर्देशित 'लस्ट कॉशन' एक युवा महिला की कहानी है जो एक शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति की हत्या की योजना में शामिल हो जाती है लेकिन फिर अपने दुश्मन के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती है। फिल्म में पूरी डीटेलिंग के साथ इरॉटिक सीन्स थे, जिस कारण इसे अमेरिका में NC-17 रेटिंग दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Aka Shyam Pathak Acted In A Chinese Film Before The Show
Shyam Pathak - फोटो : facebook/Shyam Pathak

बात करें, श्याम पाठक की तो वो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पोपटलाल पांडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो लोकल न्यूज पेपर तूफान एक्सप्रेस में एक क्राइम रिपोर्टर है, जिसकी शादी करने को कोशिशों से कॉमेडी होती है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Popatlal Aka Shyam Pathak Acted In A Chinese Film Before The Show
Shyam Pathak - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता...' के पोपटलाल यानी श्याम पाठक ने इससे पहले 'जसुबेन जयंतीलाल जोशी की ज्वाइंट फैमिली' और 'सुख बाय चांस' जैसे शोज में भी काम किया है। श्याम पाठक चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में ऐडमिशन भी लिया। लेकिन बीच में उन्हें अभिनय करने का चस्का लगा और फिर उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed