फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: ‘तारक मेहता’ में दयाबेन बनेंगी राखी विजन? पोस्ट शेयर कर बताई वायरल खबर की सारी सच्चाई

Sun, 19 Jun 2022 04:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta ka ooltah chashmah Rakhi vijan reaction on rumours about that she entry as dayaben in the show
राखी विजन-दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर सीरियल है और फैंस लंबे समय से इस सीरियल की पॉपुलर किरदार दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं, जिसे अभिनेत्री दिशा वकानी निभाती थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद दिशा ने भी इस शो को अलविदा कह दिया था और इस बात को भी पांच साल बीत गए हैं। बीते दिन खबर आई थी कि टीवी अभिनेत्री राखी विजन सीरियल में दयाबेन के किरदार में नजर आ सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में इस खबर पर मुहर भी लगाई गई थी लेकिन अब राखी विजन ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।

Taarak Mehta ka ooltah chashmah Rakhi vijan reaction on rumours about that she entry as dayaben in the show
राखी विजन - फोटो : सोशल मीडिया

राखी विजन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वायरल हो रही तमाम रिपोर्ट्स को गलत बताया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने एक फैन पेज द्वारा बनाया गया कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में एक तरफ दिशा वकानी की तस्वीर और दूसरी तरफ राखी विजन की फोटो लगी हुई है और नीचे लिखा हुआ है, 'राखी विजन तारक मेहता के शो की नई दयाबेन हैं।'

Taarak Mehta ka ooltah chashmah Rakhi vijan reaction on rumours about that she entry as dayaben in the show
राखी विजन - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ राखी विजन ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैलो, यह खबर अफवाह है, जिससे मैं हैरान हूं। मुझे चैनल या निर्माताओं की ओर से अप्रोच नहीं किया गया है।' हालांकि, राखी के इस पोस्ट ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। फैंस दयाबेन का शो में इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में राखी विजन को दयाबेन के किरदार में देखना फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta ka ooltah chashmah Rakhi vijan reaction on rumours about that she entry as dayaben in the show
राखी विजन - फोटो : सोशल मीडिया

राखी विजन के इस पोस्ट पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, 'क्यों नहीं? आप कमाल की हैं लेकिन फिर भी इस स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद।' दूसरे ने कहा, 'ओह नहीं, अगर आपको अप्रोच किया जाता है तो प्लीज करिएगा।' इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन आप ही असली दयाबेन को रिप्लेस कर सकती हो।' कई यूजर्स ने उन्हें बधाइयां भी दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed