फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर से खफा हुए फैंस, क्या अमिताभ बच्चन हैं इसकी असली वजह?

Sun, 19 Jun 2022 04:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jun 2022 04:08 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Don 3: Farhan Akhtar getting trolled for third installment of shahrukh khan movie because of amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन-फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'डॉन 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वह जल्द से जल्द इस फिल्म से जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं। मगर, मनमुताबिक जानकारी न मिलने पर अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। हाल ही में इसके चलते फरहान अख्तर पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा है और उन्होंने फरहान को खूब ट्रोल किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की 'डॉन 3' ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। मगर, 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के बारे में कोई अपडेट नहीं मिलने की वजह से यूजर्स ने फरहान अख्तर को आड़े हाथों ले लिया।

Don 3: Farhan Akhtar getting trolled for third installment of shahrukh khan movie because of amitabh bachchan
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

मीम्स की बाढ़ आई
दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो 'डॉन 3' पर काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके बारे में कोई खबर सामने नहीं आ रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' वर्ष 2006 में आई थी और 'डॉन 2' वर्ष 2011 में आई। दोनों फिल्मों में शाहरुख खान को फैंस ने खूब प्यार दिया। तभी से फैंस 'डॉन 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मगर इसके बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। अब फैंस ने गुस्से में इसके लिए फरहान अख्तर को जिम्मेदार ठहराया है। फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट नहीं आने पर यूजर्स सोशल मीडिया पर फरहान को ट्रोल कर रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के मीम्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने मीम्स साझा करके यह संकेत तो दे ही दिया है कि वह किस बेकरारी से 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे हैं।


 
 
 

Don 3: Farhan Akhtar getting trolled for third installment of shahrukh khan movie because of amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह हुई शुरुआत
बता दें कि इंटरनेट पर 'डॉन 3' की चर्चा की शुरुआत अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई हैं। इसके कैप्शन ने लोगों को फिल्म 'डॉन 3' की याद दिला दी, बस फिर क्या था, उन्होंने फरहान अख्तर पर निशाना साधना शुरू कर दिया। दरअसल हाल ही में बिग बी ने अपनी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान थिएटर के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अब एक और थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही ट्विटर पर 'डॉन 3' ट्रेंड करने लगा। फैंस को लग रहा है कि बिग बी ने 'डॉन 3' को लेकर कुछ इशारा किया है। मगर, कोई जानकारी नहीं मिल पाने से लोग फरहान से नाराज हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3: Farhan Akhtar getting trolled for third installment of shahrukh khan movie because of amitabh bachchan
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो रोल होगा। इसके बाद बिग बी दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान फिल्म 'पठान' और 'जवान' में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed