{"_id":"62aef406ace40202b34d77a5","slug":"brahmastra-trailer-why-did-ranbir-kapoor-wore-shoes-director-ayan-mukerji-clarifies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: मंदिर में नहीं पंडाल में रणबीर ने बजाया घंटा, 4के ट्रेलर के साथ अयान ने साझा कीं दुर्गा पूजा की यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: मंदिर में नहीं पंडाल में रणबीर ने बजाया घंटा, 4के ट्रेलर के साथ अयान ने साझा कीं दुर्गा पूजा की यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर नेटिजन्स इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद भी छिड़ गया है। इस सीन में रणबीर एक मंदिर में जूते पहने नजर आ रहे हैं। इसी सीन को लेकर फिल्म के निर्देशक और एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच अब ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने सीन पर खुलकर अपनी बात रखी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अब यह ट्रेलर 4के में भी रिलीज हो चुका है।
2 of 4
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अयान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारे समुदाय में कुछ लोग थे जो ट्रेलर में एक सीन के कारण अपसेट दिखे कि रणबीर का कैरेक्टर जूते पहनकर घंटी बजा रहा है। इस फिल्म के निर्माता (और एक भक्त) के रूप में, मैं विनम्रतापूर्वक बताना चाहूंगा कि ऐसा क्यों हुआ? हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं। मेरा अपना परिवार इसी तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन… 75 वर्षों से करता आ रहा है! जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं। मेरे अनुभव के हिसाब से हम केवल अपने जूते वहां उतारते हैं जहां देवी हैं न कि जब आप पंडाल में प्रवेश करते हैं।'
3 of 4
अयान मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अयान ने आगे कहा, ' मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से उन सभी लोगों तक पहुंचना महत्वपूर्णं है जो इस इमेज की वजह से परेशान हैं... क्योंकि ब्रह्मास्त्र भारतीय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान और जश्न मनाती है। यही कारण है कि मैंने यह फिल्म बनाई है, इसलिए मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है!'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र की टीम- रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फिल्म के सेट पर प्यार हुआ और इस साल अप्रैल में उन्होंने शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।