फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: इस दिन से ऑन एयर होगा 'कॉफी विद करण', सामने आया चैट शो का मजेदार प्रोमो

Sun, 19 Jun 2022 02:58 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Karan johar celebrity show Koffee with karan season 7 on air from 7 july on Disney plus hotstar watch promo video
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग - फोटो : Instagram

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस शो के जरिए सिनेमा जगत के कलाकार एक छत के नीचे आते हैं, जिनसे करण जौहर मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के सीजन सात में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई देगा। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शो का एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने शो की ऑन एयर डेट भी बता दी है।



  

Karan johar celebrity show Koffee with karan season 7 on air from 7 july on Disney plus hotstar watch promo video
करण जौहर - फोटो : Instagram

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, वो काफी मजेदार है। इस वीडियो को पुराने सीजन में नजर आए सेलेब्स के वीडियो क्लिप से बनाया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान, बिपाशा बसु, सैफ अली खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं और ये सभी कह रहे हैं, 'कौन?' इसके बाद कुछ और सेलेब्स के वीडियोज हैं, जो 'करण... करण.. करण' कहते दिख रहे हैं। इसके बाद करण जौहर की एंट्री होती है और वह कहते हैं कि 'कॉफी विद करण सीजन 7' फिर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Karan johar celebrity show Koffee with karan season 7 on air from 7 july on Disney plus hotstar watch promo video
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के कैप्शन में करण जौहर ने शो के ऑन एयर की तारीख बताई है। उन्होंने कहा, 'अनुमान लगाइए इस बार कौन आ रहा है। और इस बार पाईपलाइन में बहुत बड़े स्टार्स है। कॉफी विद करण सीजन सात हॉट स्टार पर 7 जुलाई से शुरू हो रहा है।' महज कुछ ही समय में करण जौहर के इस वीडियो को 2 लाख 60 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, कमेंट में यूजर्स भी बता रहे हैं कि वे किस स्टार को इस शो में देखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan johar celebrity show Koffee with karan season 7 on air from 7 july on Disney plus hotstar watch promo video
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-विरल भयानी

गौरतलब है कि इस बार करण जौहर ने अपने शो के वापस आने की अनाउंसमेंट भी कुछ अतरंगी तरीके से की थी। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि शो अब टीवी पर कभी वापसी नहीं करेगी। इस घोषणा के बाद से ही सभी फैंस निराश हो गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद करण ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिससे सभी खुश हो गए। करण ने बताया कि शो अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आएगा, टीवी पर नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed