फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day Special: सारा अली खान से लेकर श्वेता बच्चन तक, इन सितारों ने अपने पिता से कुछ यूं जताया प्यार

Sun, 19 Jun 2022 02:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Jun 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
fathers day 2022 kareena kapoor kajol kriti senon madhuri dixit wished their father on social media
सारा अली खान, कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

साहस, त्याग बल और अनुशासन इनको अगर एक शब्द में कहना हो तो 'पिता' शब्द ही काफी है। भारतीय घरों में पिता की छवि एक सख्त शख्स की बनी हुई है। बच्चे को कोई भी बात कहनी हो तो वह अपने पिता से पहले मां के पास जाता है, क्योंकि बच्चे पिता से कहने में डरते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि पिता बच्चों से प्यार नहीं करते। पिता वह शख्स हैं जो बच्चे को एहसास कराए बिना ही उसके पीछे साए की तरह खड़े रहते हैं। एक मां की तरह पिता भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं और ये एहसास बच्चों को तब होता है जब वह बड़े हो जाते हैं। वैसे तो पिता के लिए किसी खास दिन को मनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। पिता को स्पेशल फील कराने के लिए बच्चे इस दिन कुछ न कुछ खास करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने पिता के लिए प्यार जताया है। 

fathers day 2022 kareena kapoor kajol kriti senon madhuri dixit wished their father on social media
करीना कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने पिता रणधीर कपूर के साथ फादर्स डे पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह अपने पिता के साथ खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। हालांकि ये तस्वीर पुरानी है। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया है- पापा...इसके बाद दिल वाला इमोजी बनाया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

fathers day 2022 kareena kapoor kajol kriti senon madhuri dixit wished their father on social media
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपने पिता सैफ अली खान के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें सैफ और सारा के अलावा उनके भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं। तीनों ब्रेकफास्ट का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर सारा ने लिखा- 'हैप्पी फादर्स डे अब्बा जान'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2022 kareena kapoor kajol kriti senon madhuri dixit wished their father on social media
कृति सेनन राहुल सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन
कृति सेनन भी अपनी पिता राहुल सेनन के दिल के करीब हैं। उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता के लिए लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा- 'आप हमेशा मेरी जिंदगी में वह पहले शख्स रहोगे जिससे मैंने प्यार किया...हैप्पी फादर्स डे पापा...हमेशा मेरे लिए और नुपुर के साथ रहने के लिए धन्यवाद'। 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
fathers day 2022 kareena kapoor kajol kriti senon madhuri dixit wished their father on social media
पिता के साथ कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी
इस खास मौके पर कियारा आडवाणी ने भी अपने पिता को याद किया है। उन्होंने अपने पापा के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है और हैप्पी फादर्स डे लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed