फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabu: बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर तब्बू का बयान, बोलीं- एक्टर्स न लें टेंशन, हमारा पैसा...

Thu, 18 Aug 2022 09:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Tabu talks about Numbers amid poor performance of Lal Singh Chaddha and Raksha Bandhan box office collection
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों के फिर से खुलने के तुरंत बाद से ही बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन इंडस्ट्री में एक चर्चा का विषय बन गया। दर्शक फिल्मों की कहानी या स्टारकास्ट से जुड़े अपडेट ही नहीं ये जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं कि फिल्म कितनी कमाई कर रही है। जहां इस साल बॉलीवुड की कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गईं, तो तब्बू स्टारर 'भूल भुलैया 2' टॉप ग्रॉसर फिल्मों में से एक है। वहीं, अभिनेत्री तब्बू बॉलीवुड में गर्माए इस बॉक्स ऑफिस के मुद्दे से बिल्कुल भी चिंतित नहीं होती है। उन्हें इस नंबर गेम से अलग रहना पसंद है।

Tabu talks about Numbers amid poor performance of Lal Singh Chaddha and Raksha Bandhan box office collection
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों हर जगह बॉक्स ऑफिस और फिल्मों के कलेक्शन की चर्चा है, तो वहीं तब्बू को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है कि उनकी फिल्म कितनी कमाई करती है। तब्बू ने कहा, 'मैं सही में इस बात को लेकर नहीं सोचती। मुझे लगता है कि एक्टर्स को इस बारे में टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि फिल्म में हमारा पैसा नहीं लगा होता। बस हमारा काम और फिल्म अच्छी होनी चाहिए। यह निर्माताओं के लिए है, उन्हें बॉक्स ऑफिस के नंबर को लेकर चिंतित होना चाहिए। लेकिन हां जब आपकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है तो अच्छा लगता है।'

Tabu talks about Numbers amid poor performance of Lal Singh Chaddha and Raksha Bandhan box office collection
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग चार दशकों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली तब्बू बॉक्स-ऑफिस को लेकर तो ज्यादा नहीं सोचती हैं। वहीं, जब उनसे एक एक्टर की ब्रांड वैल्यू और बॉक्स-ऑफिस के जरिए उसकी वर्थ जानने के क्या मायने हैं, ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब एक फिल्म हिट होती है हर किसी को किसी न किसी तरह से फायदा होता है। लेकिन जब यह असफल साबित होती है, तो मुझे नहीं पता कि आपको कितना नुकसान होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tabu talks about Numbers amid poor performance of Lal Singh Chaddha and Raksha Bandhan box office collection
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे तब्बू ने कहा, 'फिल्म का हिट या फ्लॉप हो जाना किसी एक्टर का करियर तुरंत तय नहीं करता, इसमें वक्त लगता है। मुझे नहीं लगता कि एक फिल्म के फ्लॉप होते ही एक्टर का सब खत्म हो जाता है। उन्हें एक फिल्म की वजह से काम मिलना बंद नहीं होता।' वहीं, अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें हाल ही में वह ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आई थीं। अब तब्बू जल्द दी ‘दृश्यम’, ‘भोला’ और ‘कुत्ते’ में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed