फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान के बर्थडे पर ताहिरा ने पति को किस करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा-तुम्हें बदलता देखकर...

Sat, 14 Sep 2019 02:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 14 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
tahira kashyap wish to Ayushmann Khurrana on his birthday
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media

आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे आयुष्मान खुराना के लिए ये साल बेेहद खास है। हाल ही में आयुष्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए। 'अंधाधुन', 'बधाई हो' और 'आर्टिकल 15' जैसी ब्लॉकबस्टर देकर आयुष्मान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। इस शुक्रवार उनकी ड्रीम गर्ल रिलीज हुई जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। आयुष्मान के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।

tahira kashyap wish to Ayushmann Khurrana on his birthday
ayushmann khurrana - फोटो : social media

इस मौके पर आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा। ताहिरा ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो आयुष्मान को किस करती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वो किसी फिल्म के सेट पर हैं, जिसमें ताहिरा और आयुष्मान के पीछे भूमि पेडनेकर भी हैं।    

tahira kashyap wish to Ayushmann Khurrana on his birthday
ayushmann khurrana - फोटो : social media

तस्वीर के साथ ताहिरा ने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं इस प्यारे इंसान को। तुम्हें बदलता देखकर और विकसित होते हुए देखना बहुत आश्चर्यजनक है। इस दिन को इतना यादगार बनाने के लिए आप सभी लोगों के साथ जीवन सुंदर है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tahira kashyap wish to Ayushmann Khurrana on his birthday
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram
आयुष्मान ने ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा।' इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
tahira kashyap wish to Ayushmann Khurrana on his birthday
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media

एक वक्त ऐसा भी था जब आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा के बीच फिल्मों में उनके रोल को लेकर अनबन होने लगी। दरअसल ताहिरा कभी नहीं चाहती थीं कि आयुष्मान ऑनस्क्रीन किसी अभिनेत्री को किस करें। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा कि 'मेरी पत्नी ताहिरा कभी नहीं चाहती थी कि मैं ऑनस्क्रीन किस करूं। फिल्म 'विकी डोनर' के हिट होने के बाद भी हम दोनों के बीच किस सीन को लेकर खटास रही क्योंकि वह इन सब के लिए कभी हां करने को तैयार नहीं हुई।' आयुष्मान ने आगे बताया कि 'मेरी पत्नी खुद एक क्रिएटिव पर्सन हैं मैं खुश हूं कि अब हमारे बीच सब चीजें ठीक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed