देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी अनोखे अंदाज में इस त्योहार को सेलीब्रेट किया। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने फैंस को शुभकामाएं दीं। इस बीच सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान ने दही- हांडी फोड़ी।
तैमूर ने जन्माष्टमी पर इस तरह फोड़ी दही-हांडी, भाई को देख ऐसा था बहन इनाया का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैमूर अली खान अपनी बहन इनाया के साथ खास अंदाज में जन्माष्टमी का त्योहार मनाते नजर आए। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तैमूर दही- हांडी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि तैमूर अपने केयर टेकर के कंधे पर बैठे हुए हैं। वह दही- हांडी फोड़ने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इसके बाद वो मटकी के पास लगे गुब्बारे को फोड़ देते हैं और खुश हो जाते हैं। तैमूर को ऐसा करते देख वहां मौजूद उनकी बहन इनाया उन्हें निहारती नजर आ रही हैं। मानव मंगलानी ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
बीते दिन सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजियों पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल जब सैफ, तैमूर को लेकर घर से बाहर निकल रहे थे तब कुछ पैपराजियों ने उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की थी। सैफ के मना करने के बावजूद भी वो लोग फोटो खींचते रहे, इसी के चलते सैफ गुस्सा हो गए।
वीडियो में दिख रहा है कि सैफ पैपराजी की ओर बढ़ते हुए उन्हें सख्ती से फोटो लेने से मना कर रहे हैं। इसके बाद सैफ पैपराजियों पर जोर से चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी सैफ और करीना कई बार पैपराजियों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। देंखे वीडियो...