{"_id":"5c161850bdec22573037c33f","slug":"taimur-ali-khan-spot-with-saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-before-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे से 5 दिन पहले साउथ अफ्रीका निकले तैमूर, सैफ के कंधे पर बैठ ऐसे दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे से 5 दिन पहले साउथ अफ्रीका निकले तैमूर, सैफ के कंधे पर बैठ ऐसे दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
- फोटो : manav manglani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान जल्द ही 2 साल के होने जा रहे हैं। तैमूर की पॉपुलरिटी अभी से किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से सैकड़ों फैन पेज हैं, जिस पर तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं। एक बार फिर तैमूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
Trending Videos
2 of 5
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन के लिए करीना और सैफ ने खास प्लान किया है। यही नहीं बर्थडे के लिए पार्टियों का सिलसिला अभी से शुरू हो चुका है। एक साल के होने पर तैमूर ने जहां पहला जन्मदिन गुड़गांव में मनाया था तो वहीं दूसरा जन्मदिन वो विदेश में मनाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ तैमूर को लेकर साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना को काम के सिलसिले में साउथ अफ्रीका जाना था। ऐसे में तैमूर का जन्मदिन वहीं मनाने का फैसला किया गया। एयरपोर्ट पर सैफ अपने कंधे पर तैमूर को बैठाकर पहुंचे। उनके साथ करीना डेनिम लुक में नजर आईं।
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
इससे पहले 8 दिसंबर को तैमूर के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें तैमूर की बुआ और फूफाजी यानी सोहा अली खान और कुणाल केमू अपनी बेटी इनाया के साथ पहुंचे। वहीं करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आईं। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी तैमूर को बधाई देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
taimur ali khan
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों खबर आई थी कि डायरेक्टर मधुर भंडारकर तैमूर नाम से फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने ये नाम रजिस्टर करवा लिया है। अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है ये फिल्म मुगल शासक तैमूर लंग की कहानी पर आधारित होगी। अभी तक मधुर भंडारकर की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X