फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवा रंग की टीशर्ट पहने क्या तैमूर कर रहे मोदी का सपोर्ट, जानिए वायरल हो रही तस्वीर का सच

Sun, 12 May 2019 02:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
taimur ali khan tshirt caption namo again goes viral election 2019
taimur ali khan - फोटो : social media

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडलेे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहते हैं। हाल ही में तैमूर को पैरेंट्स के साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया था जहां वो आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे थे। इस बीच जब चुनावी माहौल है तो तैमूर फिर से चर्चा में हैं।

taimur ali khan tshirt caption namo again goes viral election 2019
taimur - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में जब वोटिंग हुई थी तो करीना बेटे तैमूर को लेेकर पहुंची थीं। करीना की इस तस्वीर ने वोटिंग के दिन भी सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। अब तैमूर की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर की टीशर्ट और ग्रीन शॉर्ट्स पहने हैं। तैमूर की टीशर्ट पर लिखा है- 'नमो अगेन।'

taimur ali khan tshirt caption namo again goes viral election 2019
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

तैमूर की इस तस्वीर को देखकर कहा जा रहा है कि वो भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। आखिर वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई क्या है चलिए हम आपको बताते हैं। तैमूर की वायरल हो रही ये तस्वीर असली नहीं है बल्कि फोटोशॉप की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taimur ali khan tshirt caption namo again goes viral election 2019
kareena kapoor, taimur - फोटो : amar ujala

मुंबई में वोटिंग के दिन तैमूर यही टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे लेकिन उनकी टीशर्ट पर नमो अगेन नहीं बल्कि कार्टून का प्रिंट बना था। दोनों तस्वीरों को देखकर आपको भी असलियत का पता चल जाएगा। जाहिर है तैमूर की यह तस्वीर फेक न्यूज के लिए इस्तेमाल की गई।

विज्ञापन
taimur ali khan tshirt caption namo again goes viral election 2019
Taimur - फोटो : social media

12 मई को दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में वोटिंग चल रही है। ऐसे में तैमूर की ये तस्वीर शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर अभी से तैमूर के फैंस की तादाद लाखों में है। तैमूर के नाम से कई फैन पेज अकाउंट सोशल मीडिया पर हैं, जहां उनकी तस्वीरें आती रहती हैं। इससे पहले रणवीर और दीपिका की एक फोटो फेसबुक पर खूब वायरल हुई थी। फोटो में उन्होंने भगवे रंग का कपड़ा ओढ़ रखा है। कपड़े पर लिखा है- 'वोट फॉर बीजेपी'। यह तस्वीर भी फोटोशॉप की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed