फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 दिन पहले ही तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू, करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Wed, 12 Dec 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
taimur birthday celebration start
तैमूर - फोटो : self
अभिनेत्री करीना और सैफ के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नही है। तैमूर अक्सर अपनी किसी न किसा अदा की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो गए हैं। 8 दिसंबर को तैमूर के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया, इसकी तस्वीरें सामने आईं हैं।

taimur birthday celebration start
Taimur Ali Khan - फोटो : ani
पार्टी में तैमूर के क्यूट फ्रेंड्स शामिल हुए। वहीं इस बर्थडे पार्टी में एक खास तरह का बैलून लगाया गया था। इसपर हैप्पी बर्थडे टीम लिखा हुआ था। करीना ने इस पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तैमूर की बुआ फूफाजी अपनी बेटी इनाया के साथ पहुंचे। वहीं करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आईं। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी तैमूर को बधाई देने उनके घर पहुंचे।
taimur birthday celebration start
taimur
तैमूर की फैमिली से करिश्मा कपूर, बबिता, रणधीर कपूर, राजीव कपूर,  सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पहुंचे। इतना ही नहीं तैमूर के प्ले स्कूल से उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
taimur birthday celebration start
taimur - फोटो : twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में ही सेलिब्रेट किया जाएगा। छोटे नवाब तैमूर पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को भी टक्कर दे रहे हैं। तैमूर कि एक झलक पाने के लिए मानों हर कोइ बेताब रहता है। तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी का आलम ये है कि मार्केट में उनके नाम का गुड्डा भी आ गया है। जिसे बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
taimur birthday celebration start
taimur - फोटो : instagram

हाल ही में तैमूर के स्कूल में स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर करीना, तैमूर को लेकर स्कूल पहुंचीं। तैमूर पीले कलर की टीशर्ट में बहुत क्यूट लग रहे थे । वहीं करीना ब्लू कलर के ट्रैक सूट में दिखीं। अपने स्पोर्ट्स डे पर तैमूर ने रिले रेस में पार्टिसिपेट किया। तैमूर के स्पोर्ट्स डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।स्पोर्ट्स डे के दौरान करीना, तैमूर को सपोर्ट करती दिखीं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed