फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैमूर के बर्थडे की तैयारियां शुरू, कुछ यूं सजाया गया है 'पटौदी हाउस'

Tue, 19 Dec 2017 08:35 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 19 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
taimur birthday celebration starts by decoration of pataudi house

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का 20 दिसंबर को जन्मदिन है। वो इस दिन 1 साल के हो जाएंगे। उनके पहले बर्थडे को धूमधाम से मनाने की तैयारियां 'पटौदी हाउस' में शुरू हो गई हैं। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें ये साफ देखा जा सकता है कि जन्मदिन के जश्न के लिए 'पटौदी हाउस' को किस तरह से सजाया जा रहा है। 

taimur birthday celebration starts by decoration of pataudi house

तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पेड़ों पर झालरें लगाई हैं। इसके अलावा खुले आसमान के नीचे बोनफायर और खाने पीने का इंतजाम भी देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य तैमूर का बर्थडे और क्रिसमस एकसाथ सेलिब्रेट करेंगे।

taimur birthday celebration starts by decoration of pataudi house

कुछ दिनों पहले रणधीर कपूर ने बताया था कि भले ही सैफ ने तैमूर के लिए एक नई गाड़ी खरीदी है लेकिन सभी सदस्य मिलकर उसे कुछ और गिफ्ट करने की भी सोच रहे हैं। तो जल्द ही यह भी पता चल सकता है कि तैमूर को उनके पहले जन्मदिन पर क्या कुछ खास मिलने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taimur birthday celebration starts by decoration of pataudi house

आपको बता दें कि तैमूर जन्म के बाद से ही सुर्खियों में रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होती हैं और उन पर अच्छे कमेंट्स भी आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed