फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah: बोल्ड सीन से दूर रहने वाली तमन्ना ने कैसे किया किसिंग सीन? लस्ट स्टोरीज 2 की एक्ट्रेस का खुलासा

Fri, 30 Jun 2023 10:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 30 Jun 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says she felt uncomfortable while watching bold scenes with family
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज में बोल्ड सीन से तहलका मचा रही हैं। विजय वर्मा संग रिश्ता कबूल करने के बाद दोनों के इश्क की चर्चा तो चारों तरफ हो ही रही है, वहीं 'लस्ट स्टोरीज 2' में दोनों की केमिस्ट्री भी सुर्खियों में बनी हुई है। 'लस्ट स्टोरीज 2' में तमन्ना और विजय वर्मा ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं। इतने बोल्ड सीन होने के बावजूद विजय वर्मा और 'लस्ट स्टोरीज 2' की पूरी टीम इसे परिवार के साथ देखने लायक बता रही है। जहां एक तरफ यह लोग इसका प्रचार इस तरह से कर रहे हैं, वहीं इस बीच दूसरी तरफ तमन्ना ने बताया कि कैसे अपने परिवार के साथ बोल्ड सीन देखने के दौरान वह असहज महसूस करती थीं।

Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says she felt uncomfortable while watching bold scenes with family
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अक्सर अपने परिवार के साथ बोल्ड सीन देखते हुए असहज हो जाती थीं। वह बोलीं, 'मैं उन दर्शकों में से थी, जिन्हें अपने परिवार के साथ बैठना और इस तरह की कोई चीज देखना अजीब लगता था। मैं इधर-उधर देखना शुरू कर देती थी, मैं घबराने लगती थी या असहज हो जाती थी। इसी वजह से अपने करियर के एक बड़े हिस्से में मैंने कोई भी इंटीमेट सीन नहीं किया।'
Madonna: पॉप सुपरस्टार मैडोना की सेहत में हुआ सुधार, कई दिन हॉस्पिटल में बिताने के बाद घर लौटीं गायिका

Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says she felt uncomfortable while watching bold scenes with family
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तमन्ना बोलीं, 'मेरे लिए एक्टर बनने का मतलब ऐसा सफर रहा, जिससे दर्शकों की जरूरत पूरी हों। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ी, इंटीमेट सीन मुझे किसी लांछन की तरह महसूस होते थे। हालांकि, अब मैं इसे आगे आगे जारी नहीं रखना चाहती, क्योंकि दर्शकों को अब इसकी जरूरत नहीं है। अब मेरा भ्रम भी टूट चुका है तो अब बतौर कलाकार मैं खुद को निखारने का आनंद उठा रही हूं और अलग-अलग तरह के किरदार व काम कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says she felt uncomfortable while watching bold scenes with family
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
तमन्ना भाटिया ने इस सीरीज के लिए अपनी 'नो किसिंग पॉलिसी' भी तोड़ी है। अभिनेत्री का ऐसा बोल्डनेस भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करने वाली तमन्ना भाटिया ने पिछले इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विजय वर्मा ने उन्हें सीन शूट करते वक्त बहुत ही सजह महसूस कराया। मैं उनके साथ बहुत ही कंफर्टेबल थीं।
Sunil Lahri: रणबीर के 'राम' रूप से रामायण के 'लक्ष्मण' खुश, 'सीता' के किरदार पर जताया यह शक
 
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Lust Stories 2 actress says she felt uncomfortable while watching bold scenes with family
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'लस्ट स्टोरीज 2' के बारे में बात करें तो यह इसी नाम की 2018 में रिलीज हुई सीरीज का दूसरा पार्ट है, जिसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, जयदीप अहलावत, नील भूपालम और संजय कपूर जैसे अन्य कलाकार थे। इस बार तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा वाले सेगमेंट का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इस सीरीज में इन दोनों के अलावा, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम, काजोल और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed