एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हिंदी के साथ ही साउथ फिल्म की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अब तक दक्षिण और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वह अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमन्ना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का डबल रोल देख चकराए फैंस, वीडियो देख जानें क्या है माजरा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस संग एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। वीडियो की शुरुआत में तमन्ना साड़ी में अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं इसके अलगे ही पल वह गेटअप बदलकर पुरुष बन जाती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिस बी और उनका भाई।' फैंस को तमन्ना का यह नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तमन्ना के लिए लिखा, 'साड़ी में आप बहुत सुंदर लग रही हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आप पर साड़ी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में तमन्ना की फिल्म एफ 3 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश और वरुण तेज ने लीड रोल प्ले किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक लगभग 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही फिल्म बोले चूड़ियां और चोर निकल के भागा में नजर आने वाली हैं।