MeToo अभियान पर बोलीं तमन्ना भाटिया
MeToo पर तमन्ना भाटिया का बयान, एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने खर्च किए 40 करोड़, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बाद एक तस्वीर में नजर आईं कंगना रनौत और सोनम कपूर
बीते साल फिल्म इंस्डस्ट्री की कई महिलाओं ने मीटू अभियान के जरिए यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा किया था। इस अभियान के जरिए अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए थे। कंगना के इन आरोपों पर अभिनेत्री सोनम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है, हालांकि मैं उनके विचारों का सम्मान करती हूं।
इसके बाद कंगना रनौत ने सोनम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सोनम और कंगना के बीच विवाद देखने को मिला था। इस बार इन दोनों एक साथ तस्वीर में देखा गया है। फिल्ममेकर मधुर भंडारकर और सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये चारों एक साथ नजर आ रहे हैं।
A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait) on
बिग बॉस 13 के प्रतिबंध पर बोले प्रकाश जावड़ेकर
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने वाले विवाद पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस पूरे मामले में मंत्रालय फैसला करेगा। उन्होंने कहा- हमने मंत्रालय से कहा है कि बिग बॉस के खिलाफ आ रही शिकायतों पर ध्यान दें। गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी शो को बंद करने की आवाजें उठी थीं।
रंगोली की बातों पर तापसी पन्नू का करारा जवाब
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली की उस बात का करारा जवाब दिया जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने कहा था तापसी पन्नू ने अभिनय का ए भी नहीं आता है। वेबसाइट स्पॉटबॉय से बात करते हुए तापसी ने कहा- हां मुझे अभिनय नहीं आता है फिर भी फिल्में मिल रही हैं। निर्देशकों से पूछना चाहिए कि वो मेरे पास क्यों आ रहे हैं ? मुझे माफ करना, लेकिन मैंने कुछ चार फिल्में साइन की है इसलिए आपको ये सब चीजें बर्दाश्त करनी पड़ेंगी। तापसी ने इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
'इंडियन 2' के एक्शन सीक्वेंस पर मेकर्स ने खर्च किए 40 करोड़ रुपए
हिंदी और साउथ फिल्मों में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार इस फिल्म का एक्शन सीक्वेंस भोपाल में शूट किया जाएगा। इसके सीक्वेंस को शूट करने के लिए मेकर्स ने 40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस एक्शन सीक्वेंस पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पीटर हेन काम कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X